{"_id":"60b6349d8ebc3ee48f4b939f","slug":"rajya-sabha-bjp-leader-swapan-dasgupta-re-nominated-mahesh-jethmalani-also-became-a-member-of-the-upper-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा: भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता दोबारा मनोनीत, महेश जेठमलानी भी बने सदस्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा: भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता दोबारा मनोनीत, महेश जेठमलानी भी बने सदस्य
Tue, 01 Jun 2021 06:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 01 Jun 2021 06:52 PM IST
सार
भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता ने बंगाल चुनाव लड़ने के लिए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब उन्हें बचे कार्यकाल के लिए फिर सदस्य बनाया गया है। महेश जेठमलानी भी उच्च सदन के सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
स्वपन दासगुप्ता
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वपन दासगुप्ता को राज्यसभा का दोबारा सदस्य मनोनीत किया है। उनके इस्तीफे के कारण उनकी सीट रिक्त हो गई थी। अब उन्हें बचे कार्यकाल यानी 24 अप्रैल 2022 तक के लिए फिर राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया है। वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।
विज्ञापन
दासगुप्ता ने इस साल मार्च में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में वे जीत नहीं सके। अब उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
महेश जेठमलानी भी राज्यसभा सदस्य नियुक्त
राष्ट्रपति ने वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। राष्ट्रपति कोविंद ने मनोनीत किया है। महेश जेठमलानी को दिवंगत सांसद रघुनाथ महापात्रा की रिक्त हुई सीट पर नामित किया गया है। महेश जेठमलानी राम जेठमलानी के बेटे हैं।
विज्ञापन