RS: सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने का औपचारिक एलान, अश्विनी वैष्णव के नामांकन को ओडिशा में BJD का समर्थन
भाजपा के अलावा कांग्रेस ने भी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की तरफ से राजस्थान से सोनिया गांधी नामांकन भरेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा के लिए नामित होने पर अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'मैं भाजपा का एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे एक बार फिर अपनी सेवाएं देने की अनुमति दी है।'
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: On being nominated for Rajya Sabha, Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "I am a disciplined worker of the BJP...I thank the party's leadership, PM Modi for allowing me to render my services once again..." pic.twitter.com/DPJDuvW3XZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 14, 2024
वहीं लखनऊ में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सात उम्मीदवारों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के समय सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक और भाजपा के उप्र चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा भी मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीवारों में सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद का नाम शामिल है।
BJP releases another list of candidates for the Rajya Sabha Biennial elections.
— ANI (@ANI) February 14, 2024
Union Minister L Murugan from Madhya Pradesh
Union Minister Ashwini Vaishnaw from Odisha pic.twitter.com/gE7m8geLCu
कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी राजस्थान से प्रत्याशी
कांग्रेस ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी का है जो राजस्थान से प्रत्याशी हैं। बता दें कि सोनिया गांधी ने अपना नामांकन भी दाखिल कर लिया है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी मौजूद थे।
Congress releases a list of candidates for the Rajya Sabha Biennial elections.
— ANI (@ANI) February 14, 2024
Sonia Gandhi from Rajasthan
Abhishek Manu Singhvi from Himachal Pradesh pic.twitter.com/lXFCvMXgZp
कांग्रेस ने वरिष्ठ अधिवक्ता और अपने प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। सिंघवी फिलहाल पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्या हैं और उनका कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त होने वाला है। पार्टी की तरफ से जारी म्मीदवारों की सूची में बिहार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं महाराष्ट्र में चंद्रकांत हंडोरे को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस: राज्यसभा के लिए छह और नामों का एलान
कांग्रेस ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए छह और नामों का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने कर्नाटक से अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश से अशोक सिंह, तेलंगाना से रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।
बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की शुरुआत आठ फरवरी से ही हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है और 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं 20 फरवरी तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 27 फरवरी को होगा और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे।