फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha bid farewell to 11 members who retired in November

राज्यसभा ने नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले 11 सदस्यों को दी विदाई

Thu, 24 Sep 2020 05:17 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Sep 2020 05:17 AM IST
सार

हरदीप पुरी, राज बब्बर, नीरज शेखर समेत 11 सांसद होंगे सेवानिवृत्त

विज्ञापन
Rajya Sabha bid farewell to 11 members who retired in November
venkaiah naidu

विस्तार

राज्यसभा ने बुधवार को कांग्रेस के राज बब्बर और भाजपा के नीरज शेखर समेत इस साल नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले 11 सदस्यों को विदाई दी। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने बताया, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से 11 सदस्य नवंबर में सेवानिवृत्त होंगे। इनमें से कुछ सदस्य फिर निर्वाचित होकर सदन में आएंगे। जो वापस नहीं आएंगे, हमें उनकी कमी खलेगी। सेवानिवृत्त होने वाले सांसदों में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सपा नेता राम गोपाल यादव भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा रवि प्रकाश वर्मा, चंद्रपाल सिंह यादव, जावेद अली खान (सपा), पीएल पूनिया (कांग्रेस), राजाराम, वीर सिंह (बसपा), अरुण सिंह (भाजपा) भी सेवानिवृत्त होंगे। बुधवार को मानसून सत्र का आखिरी दिन था। हालांकि सत्र एक अक्तूबर तक चलना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण 18 दिन के सत्र को पहले खत्म कर दिया गया। हालांकि आठ सांसदों के निलंबन के विरोध में सदन का बहिष्कार कर रहे कांग्रेस, बसपा और सपा के सदस्य सदन में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


वहीं, पिछले साल सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नीरज शेखर ने कहा, वह भाग्यशाली हैं कि पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्होंने बताया कि वह बचपन में पिता (पूर्व पीएम चंद्रशेखर) के साथ संसद आते थे। सत्र नहीं होता तो राज्यसभा और लोकसभा में खेला करता था। उस समय इतनी सुरक्षा नहीं होती थी। तब से मैं सांसद बनना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed