{"_id":"620200e4cf873579c7402c3b","slug":"rajya-sabha-19-members-retire-in-april-including-five-bjp-and-six-congress-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा से रिटायर होंगे कई दिग्गज: पांच भाजपा व छह कांग्रेस के सदस्य भी होंगे सेवानिवृत्त, अप्रैल में 19 सदस्यों का कार्यकाल होगा समाप्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा से रिटायर होंगे कई दिग्गज: पांच भाजपा व छह कांग्रेस के सदस्य भी होंगे सेवानिवृत्त, अप्रैल में 19 सदस्यों का कार्यकाल होगा समाप्त
Tue, 08 Feb 2022 11:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:04 AM IST
सार
राज्यसभा में कांग्रेस की संख्या 34 से घटकर 28 हो जाएगी, वहीं भाजपा के 97 में से 92 सदस्य रह जाएंगे। हालांकि, इसके बाद भी उच्च सदन में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होगी।
विज्ञापन
राज्यसभा
- फोटो : राज्यसभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के उच्च सदन राज्यसभा से अप्रैल में 19 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के पांच व छह कांग्रेस सांसद भी शामिल हैं। इस सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के बाद राज्यसभा में कांग्रेस की संख्या 34 से घटकर 28 हो जाएगी, वहीं भाजपा के 97 में से 92 सदस्य रह जाएंगे। 245 सदस्यीय सदन में भाजपा अभी भी सबसे बड़ी पार्टी है।
विज्ञापन
कई बड़े दिग्गज हैं शामिल
राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने वालों में कांग्रेस के आनंद शर्मा का नाम भी है। सोमवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने उन्होंने दो बाद इसके संकेत भी दिए कि यह उनका अंतिम कार्यकाल हो सकता है। शर्मा का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त होने वाला है। इसके अलावा पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, प्रताप सिंह बाजवा, शमशेर सिंह डुल्लो, रिपुन बोरा, रानी नारा व एक हिमाचल प्रदेश के सदस्य का भी कार्यकाल समाप्त होने वाला है। सुब्रमण्यम स्वामी, सुरेश गोपी, रूपा गांगुली, श्वेत मलिक और पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा मनोनीत सदस्यों में बॉक्सर मैरी कॉम और अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा नागालैंड से एकमात्र सदस्य नागा पीपुल्स फ्रंट के केजी केने भी सेवानिवृत्त होंगे। दिसंबर में सेना द्वारा एक असफल आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान 14 नागरिकों की हत्या के बाद केने ने केंद्र सरकार की आलोचना की थी। वहीं लोकतांत्रिक जनता दल के एमवी श्रेयम्स कुमार, सुखदेव सिंह ढींडसा, पंजाब से शिरोमणि अकाली दल के नरेश गुजराल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के के सोमा प्रसाद और झरना दास बैद्य (त्रिपुरा) भी अप्रैल में सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन