{"_id":"62ebc832a04f075d974e6897","slug":"raju-parmar-nareshbhai-rawal-resign-from-congress-primary-membership-along-with-all-other-party-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Resigns: गुजरात में कांग्रेस को झटका, नरेश भाई रावल और राजू परमार ने छोड़ी पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress Resigns: गुजरात में कांग्रेस को झटका, नरेश भाई रावल और राजू परमार ने छोड़ी पार्टी
Thu, 04 Aug 2022 07:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 04 Aug 2022 07:47 PM IST
सार
जिन दो नेताओं ने पार्टी छोड़ी है, उनमें राज्य के पूर्व गृह मंत्री नरेश रावल और पूर्व सांसद राजू परमार शामिल हैं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया है। जिन दो नेताओं ने पार्टी छोड़ी है, उनमें राज्य के पूर्व गृह मंत्री नरेश रावल और पूर्व सांसद राजू परमार शामिल हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस और आप ने की गरबा प्रवेश पास से जीएसटी हटाने की मांग
इस बीच गुजरात में नवरात्रि पर होने वाले गरबा आयोजनों में प्रवेश पास पर लगने वाले 18 फीसदी वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) को कांग्रेस और आप ने वापस लेने की मांग की है। साथ ही राज्य के कई शहरों में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच गुजरात के शिक्षा मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता जीतू वघानी ने कहा कि व्यावसायिक गरबा आयोजन समेत तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रवेश टिकट पर 2017 से जीएसटी लागू है। कांग्रेस शासित राज्यों में भी इन आयोजनों पर यह कर लिया जाता है।
विज्ञापन
कच्छ सीमा से मछली पकड़ने वाली दो नौकाएं जब्त
दूसरी ओर, दूसरी आ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बृहस्पतिवार को गुजरात के कच्छ जिले में सीमा के पास मछली पकड़ने वाली दो पाकिस्तानी नाव को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के एक गश्ती दल ने सुबह पाकिस्तान से लगे भारतीय हिस्से हरामी नाला क्रीक क्षेत्र में नाव को देखा। यह अवैध रूप से भारतीय जल क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। बीएसएफ के गश्ती दल को देखकर अपनी नौकाओं को छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन