{"_id":"59d4c08c4f1c1bb7538b59f4","slug":"rajnish-kumar-appoints-as-sbi-chairman-for-a-period-of-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI के नए चेयरमैन होंगे रजनीश कुमार, 3 साल का होगा कार्यकाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
SBI के नए चेयरमैन होंगे रजनीश कुमार, 3 साल का होगा कार्यकाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Oct 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई
केंद्र सरकार ने रजनीश कुमार को देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 7 अक्टूबर से तीन साल की अवधि के लिए कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
कुमार अभी SBI में ही मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने 1980 में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर बैंक में नौकरी शुरू की थी। वह इसके कई डिपार्टमेंट में काम कर चुके हैं।The Appointments Committee of the Cabinet (ACC) appoints Rajnish Kumar as State Bank of India (SBI) Chairman for a period of three years.
— ANI (@ANI) October 4, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई की मौजूदा चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य का कार्यकाल इसी हफ्ते खत्म हो रहा है।