फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnikanth Party News all set to come in politics launch political party in january announcement to be made in 31 december

Rajnikanth News: रजनीकांत की राजनीति में एंट्री, 31 दिसंबर को करेंगे पार्टी का एलान

Thu, 03 Dec 2020 01:11 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 03 Dec 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Rajnikanth Party News all set to come in politics launch political party in january announcement to be made in 31 december
रजनीकांत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने आखिरकार नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया है। पार्टी को जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसके संबंध मे 31 दिसंबर को घोषणा की जाएगी। यह जानकारी रजनीकांत ने ट्वीट के जरिए दी है। अगले साल अप्रैल-मई महीने में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले रजनीकांत का सक्रिय राजनीति में उतरना काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

 

सुपरस्टार ने साफ-सुथरी राजनीति का वादा करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी पार्टी 2021 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी और विजयी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी संभावित पार्टी लोगों के भारी समर्थन के साथ चुनाव जीतने में सक्षम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



69 साल के अभिनेता ने ट्वीट कर कहा, 'आगामी विधानसभा चुनावों में साफ-सुथरी राजनीति का उदय निश्चित रूप से होगा।' उन्होंने कहा कि पार्टी लॉन्च से संबंधित मामलों की घोषणा 31 दिसंबर को की जाएगी।

यह भी पढ़ें- राजनीति में रजनीकांत की एंट्री पर संशय बरकरार, मंद्रम नेताओं से मिल कही ये बात

इससे पहले सोमवार को रजनीकांत ने चेन्नई में अपने समर्थकों के साथ गहन विचार मंथन किया था। समर्थकों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि वे राजनीति में प्रवेश करने के बारे में अपने निर्णय से जल्द से जल्द अवगत करवाएंगे। रजनीकांत ने कहा था कि उन्होंने ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ (आरएमएम) के जिला सचिवों से मुलाकात कर राजनीति में प्रवेश की संभावना पर चर्चा की है।

डॉक्टरों ने दी है राजनीति में नहीं जाने की सलाह
पिछले महीने अभिनेता ने संकेत दिया था कि लंबे समय से राजनीति में आने का इंतजार और भी लंबा हो सकता है। कथित रूप से रजनीकांत द्वारा अक्तूबर में लिखा गया एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों की चिंता का हवाला दिया था। 







हालांकि, रजनीकांत ने पत्र में लिखी कुछ चीजों को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया था। जबकि उन्होंने पत्र में लिखे स्वास्थ्य जोखिमों के चलते कोरोना का शिकार होने की संभावना वाली बात स्वीकर को किया था। रजनीकांत के डॉक्टरों द्वारा लगातार उन्हें राजनीति में नहीं जाने की सलाह दी जाती रही है।

पिछले दो साल से सक्रिय हैं रजनीकांत
रजनीकांत पिछले दो सालों से राजनीति में सक्रिय हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर उन्होंने अभी तक राजनीति में प्रवेश नहीं किया है। हालांकि पिछले साल अभिनेता कमल हासन और रजनीकांत ने एक साथ काम करने की इच्छा जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed