फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajneesh Seth appointed as new DGP of Maharashtra

नियुक्ति: रजनीश सेठ बने महाराष्ट्र के नए डीजीपी, संजय पांडे की जगह संभाली जिम्मेदारी

Fri, 18 Feb 2022 09:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 18 Feb 2022 09:28 PM IST
सार

राज्य को पूर्णकालिक डीजीपी की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इतना ही नहीं इसे लेकर बांबे हाईकोर्ट ने भी आलोचना की थी। बांबे हाईकोर्ट द्वारा खिंचाई के बाद राज्य सरकार ने रजनीश सेठ को महाराष्ट्र का डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस बनाया है।
 

विज्ञापन
Rajneesh Seth appointed as new DGP of Maharashtra
रजनीश सेठ - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी रजनीश सेठ को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। रजनीश सेठ 1988 कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने संजय पांडे से कार्यभार ग्रहण किया। संजय पांडे के पास महाराष्ट्र डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार था। महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक संजय पांडे ने पिछले साल 9 अप्रैल से अतिरिक्त प्रभार के रूप में महाराष्ट्र डीजीपी का पद संभाला था, जब राज्य के तत्कालीन डीजीपी सुबोध जायसवाल को सीबीआई में स्थानांतरित कर दिया गया था। 

विज्ञापन


राज्य को पूर्णकालिक डीजीपी मिले इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। इतना ही नहीं इसे लेकर बांबे हाईकोर्ट ने भी आलोचना की थी। बांबे हाईकोर्ट द्वारा खिंचाई के बाद राज्य सरकार ने रजनीश सेठ को महाराष्ट्र का डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस बनाया है।
विज्ञापन


रजनीश सेठ इससे पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के पद पर तैनात थे। डीजीपी कार्यालय के अधिकारी के मुताबिक, रजनीश सेठ गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे डीजीपी कार्यालय पहुंचे और निवर्तमान डीजीपी से पदभार ग्रहण किया। यह दूसरी बार है जब सेठ राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं रजनीश सेठ

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनीश सेठ मुंबई के आजाद मैदान में हुए दंगे के वक्त मुंबई के लॉ एंड ऑर्डर विभाग के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर के रूप में तैनात थे। 26/11 के हमले के समय फोर्स वन का गठन किया गया था। तब रजनीश सेठ इस टीम के प्रमुख बनाए गए थे। गृह विभाग के प्रधान सचिव के तौर पर वे जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।


ऐसे की जाती है राज्य के डीजीपी की नियुक्ति

राज्य में पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति एक प्रक्रिया के तहत होती है। राज्य के 10 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम केंद्रीय लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजे जाते हैं। यूपीएससी की ओर से उनमें से तीन वरिष्ठ अधिकारियों के नामों की सिफारिश की जाती है। इन्हीं तीनों में से किसी एक को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया जाता है।  महाराष्ट्र के डीजीपी के लिए हेमंत नगराले, के.वेंकटेशम, रजनीश सेठ के नामों की सिफारिश की गई थी। इन नामों में से रजनीश सेठ को आखिर में चुन लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed