{"_id":"620528842c00ba715d03abc7","slug":"rajnath-singh-visits-the-statue-of-equality-and-offers-prayers-to-saint-ramanujacharya-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी पहुंचे राजनाथ सिंह, संत रामानुजाचार्य की पूजा की, जानें क्या-क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी पहुंचे राजनाथ सिंह, संत रामानुजाचार्य की पूजा की, जानें क्या-क्या कहा?
Thu, 10 Feb 2022 08:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 10 Feb 2022 08:30 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति सिर्फ इसलिए महान नहीं है क्योंकि वह 5-10 हजार साल पुरानी है। यह इसलिए महान है, क्योंकि रामानुजाचार्य जैसे श्रेष्ठ पुरुषों के माध्यम से आदी से वर्तमान तक यह जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद में संत रामानुजाचार्य की पूजा की। मंत्री ने कहा कि मैं स्वामी रामानुज की इस भव्य प्रतिमा को उनके अवतार के रूप में देखता हूं। रामानुजाचार्य हजार साल पहले समानता की आवाज थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति सिर्फ इसलिए महान नहीं है क्योंकि वह 5-10 हजार साल पुरानी है। यह इसलिए महान है, क्योंकि रामानुजाचार्य जैसे श्रेष्ठ पुरुषों के माध्यम से आदी से वर्तमान तक यह जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इसलिए हम देखेंगे कि रामायण से लेकर, रामानुजाचार्य तक वेदों से लेकर विवेकानंद जी तक, गीता से लेकर गांधी जी तक भारतीयता के शाश्वत मूल्य हमें आपस में गुथे हुए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले उत्तराखंड में रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि दोनों देशों के बीच दोस्ती नेहरू के दिनों की है और यह कांग्रेस सरकारों के समय में बढ़ी थी। वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार कर रहे थे। राहुल ने हाल में संसद में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि उसकी गलत नीतियों के कारण चीन और पाकिस्तान करीब आ गए हैं।
विज्ञापन