फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh to launch 75 newly-developed Artificial Intelligence-enabled defence products

Rajnath Singh: 75 नव-विकसित एआई-सक्षम रक्षा उत्पादों की होगी लॉन्चिंग, राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

Sat, 09 Jul 2022 08:56 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 09 Jul 2022 08:56 AM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से संचालित 75 रक्षा उत्पादों को लॉन्च करेंगे।

विज्ञापन
Rajnath Singh to launch 75 newly-developed Artificial Intelligence-enabled defence products
राजनाथ सिंह(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 जुलाई(सोमवार) को दिल्ली के विज्ञान भवन में रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पहली 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस' (एआईडीईएफ) संगोष्ठी और प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस कार्यक्रम में सेवाओं, अनुसंधान संगठनों, उद्योग, स्टार्ट-अप और इनोवेटर्स द्वारा विकसित अत्याधुनिक एआई-सक्षम समाधानों और बाजार के लिए एआई उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रदर्शनी की सुविधा होगी।

विज्ञापन


इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए, रक्षा सचिव अजय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि यह एक बड़ा आयोजन है,  जहां स्वतंत्रता के 75 वर्ष के अवसर पर समारोह के हिस्से के रूप में 75 नव-विकसित एआई उत्पादों / प्रौद्योगिकियों, रक्षा अनुप्रयोगों को लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन


क्या है उद्देश्य
इन 75 नव-विकसित एआई उत्पादों को लॉन्च करने का उद्देश्य 'आजादी का अमृत' महोत्सव और रक्षा में 'आत्मनिर्भर भारत' पहल को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed