फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh to celebrate the festival of Dussehra with BSF jawans in Rajasthan

राजस्थान में सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राजनाथ सिंह, करेंगे शस्त्र पूजा

Sun, 14 Oct 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Oct 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh to celebrate the festival of Dussehra with BSF jawans in Rajasthan
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भारतीय सेना के जवानों के साथ भारत-पाकिस्तान की बेहद संवेदनशीलता सीमा पर दशहरा मनाएंगे और बीकानेर में शस्त्र पूजा में हिस्सा लेंगे। यह पहली बार होगा जब केंद्र सरकार का कोई बड़ा मंत्री भारत पाकिस्तान की सीमा पर शस्त्र पूजा या हथियारों की पूजा करेगा। सीमा पर पाक के साथ भारत ने कई बार लड़ाई लड़ी है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि गृहमंत्री सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ 19 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाएंगे। बीएसएफ राजस्थान के बीकानेर में तैनात है। सिंह बॉर्डर आउट पोस्ट पर शस्त्र पूजा करेंगे। शस्त्र पूजा दशहरे के त्योहार का एक हिस्सा होता है। इसे भगवान राम की रावण पर विजय के तौर पर मनाया जाता है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अपने दो दिन के दौरे के दौरान गृहमंत्री 18 अक्टूबर को बीकानेर पहुंचेगे। वह जवानों के साथ त्योहार मनाने से पहले बॉर्डर आउट पोस्ट पर रात्रि विश्राम करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि वह सीमा पर परिस्थिति का आंकलन करेंगे और विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं में हुई प्रगति का जायजा लेंगे। वह जवानों के साथ बड़ा खाना खाएंगे और सुरक्षाबलों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


3,323 किलोमीटर लंबी भारत पाकिस्तान की सीमा को काफी संवेदनशील माना जाता है। हालांकि राजस्थान की सीमा काफी शांतिपूर्ण है। लेकिन जम्मू और कश्मीर की सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं। जिससे ना केवल लोगों की जिंदगी जाती है बल्कि संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाता है। पिछले साल गृहमंत्री ने जोशीमठ में भारत चीन सीमा पर दशहरा मनाया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed