{"_id":"5f6188a18ebc3edc3c08471b","slug":"rajnath-singh-statement-on-china-border-dispute-global-times-says-border-tension-will-increase-in-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह के बयान से चीन की बौखलाहट बढ़ी, सरकारी अखबार में लिखा- सर्दियों में बढ़ेगा तनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह के बयान से चीन की बौखलाहट बढ़ी, सरकारी अखबार में लिखा- सर्दियों में बढ़ेगा तनाव
Wed, 16 Sep 2020 09:10 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh in Parliament
- फोटो : LSTV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के मुद्दे पर लोकसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा और भारतीय सेना किसी भी परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
वहीं, राजनाथ के इस बयान पर अब चीन की मीडिया की प्रतिक्रिया आई है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि भारत के रक्षा मंत्री का बयान उकसाने वाला है और इससे सीमा पर सर्दियों के मौसम में तनाव बहुत बढ़ सकता है।
विज्ञापन
ग्लोबल टाइम्स ने विशेषज्ञ के हवाले से कहा कि लद्दाख सीमा पर तनाव की स्थिति के जल्द खत्म होने के आसार नहीं है। भारत के रक्षा मंत्री अपने बयानों से नागरिकों को इस बात भरोसा दिलाना चाहते हैं कि उनकी सेना और सरकार पूरी तरह तैयार है। लेकिन सच्चाई इसके उलट है, सीमा पर तनाव की स्थिति भारत के कारण ही बनी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भारत-चीन तनाव के बीच सेना लद्दाख में लंबी सर्दियों के लिए तैयार
अखबार ने लिखा कि भारतीय सेना सर्दियों के बढ़ने के साथ ही अधिक दबाव महूसस कर रही है, क्योंकि उनका रक्षा खर्च अधिक हैं और भयावह आर्थिक मंदी की वजह से वह युद्ध की स्थिति में नहीं है। भारतीय नेताओं को पता है कि वह गिरती जीडीपी और बढ़ती बेरोजगारी की वजह से चीन के साथ युद्ध नहीं कर सकते हैं।
ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि जिस तरह भारत की सेना पाकिस्तान सीमा पर छोटी-छोटी झड़पों में जुटी रहती है, वैसे ही हालात चीन सीमा पर भी बन सकता है। ऐसे में चीन सेना को तैयार रहना चाहिए। अखबार में कहा गया कि भारत के रक्षा मंत्री ने सीमा पर तनाव की जिम्मेदारी चीन के सिर मढ़ दी है।
अखबार ने कहा कि भारत को लगता है कि अगर उसके सैनिक लंबे समय तक चीनी सीमा पर डटे रहेंगे तो युद्धि शांति की ओर बढ़ सकता है। यही वजह है कि भारत की तरफ से इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं।