फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh slams Tamil Nadu CM MK Stalin duplicity over Senthil Balaji arrest

Tamil Nadu: राजनाथ ने सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी को लेकर सीएम स्टालिन की आलोचना की, दोहरा रवैया का लगाया आरोप

Tue, 20 Jun 2023 09:54 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, चेन्नई।
पीटीआई, चेन्नई। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Jun 2023 09:54 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने अपनी पार्टी भाजपा और तमिलनाडु में उसकी सहयोगी अन्नाद्रमुक के बीच संबंधों में तनाव के बीच कहा कि भगवा पार्टी अपने सहयोगियों को महत्व देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठनबंधन (राजग) मजबूरी नहीं बल्कि प्रतिबद्धता है।

विज्ञापन
Rajnath Singh slams Tamil Nadu CM MK Stalin duplicity over Senthil Balaji arrest
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चेन्नई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए। - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी को लेकर “दोहरे रवैये” के लिए मंगलवार को द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधा। साथ ही हाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के एक पदाधिकारी को गिरफ्तार किए जाने को असंवैधानिक बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर सिंह ने तांबरम उपनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम स्टालिन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नौकरी के बदले धन मामले में सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय एजेंसी पर सवाल उठाया।

विज्ञापन


सिंह ने अपनी पार्टी भाजपा और तमिलनाडु में उसकी सहयोगी अन्नाद्रमुक के बीच संबंधों में तनाव के बीच कहा कि भगवा पार्टी अपने सहयोगियों को महत्व देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठनबंधन (राजग) मजबूरी नहीं बल्कि प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह एआईएडीएमके (AIADMK) की दिग्गज नेता दिवंगत जे जयललिता की तारीफ करते हुए भावुक हो गए। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के दौरान उनकी पार्टी द्वारा दिए गए समर्थन को याद करते हुए उन्हें "पुराची थलाइवी जया अम्मा" (क्रांतिकारी नेता जयललिता) के रूप में संबोधित किया। 

उन्होंने कहा, सीएम, मेरे दोस्त स्टालिन, लोकतंत्र को कमजोर करने की बात करते हैं, जांच एजेंसियों पर सवालिया निशान खड़े करते हैं और प्रधानमंत्री को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। सिंह ने कहा, सेंथिल को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया। स्टालिन ने इससे पहले उन्हें भ्रष्ट कहा था (जब बालाजी द्रमुक में नहीं थे) और उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। अब जब उनकी मांग पूरी हो गई है, तो वह इसे प्रतिशोध कह रहे हैं। यह दोहरा रवैया अस्वीकार्य है। पिछले सप्ताह कथित तौर पर एक ट्वीट को लेकर भाजपा की राज्य इकाई के सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि यह असंवैधानिक है।

सीएम के हमनाम और रूसी तानाशाह जोसेफ स्टालिन की ओर इशारा करते हुए सिंह ने आश्चर्य जताया कि क्या डीएमके प्रमुख ने नाम को बहुत गंभीरता से लिया और लोकतंत्र की भावना को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं तमिलनाडु में सभी राजनीतिक दलों से अपील करना चाहता हूं कि लोकतंत्र फलना-फूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को इसमें सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।


विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन
उधर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि वह गैर-भाजपा दलों की पटना में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 जून को विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए यह बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed