{"_id":"5b04555b4f1c1bd4408b70e4","slug":"rajnath-singh-says-will-not-be-discriminated-against-on-the-basis-of-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह बोले- धर्म के आधार पर नहीं होगा किसी से भेदभाव ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह बोले- धर्म के आधार पर नहीं होगा किसी से भेदभाव
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत किसी के खिलाफ धर्म या संप्रदाय के आधार पर भेदभाव नहीं करता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि देश में ऐसा करने की इजाजत किसी को नहीं है। गौर करने वाली बात है कि केंद्रीय गृहमंत्री की यह टिप्पणी दिल्ली के आर्कबिशप अनिल काउटो के उस बयान के संदर्भ में आई है जिसमें उन्होंने देश में ‘उथल-पुथल वाले सियासी माहौल’ की बात कही है। आर्कबिशप ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले (13 मई से) लोगों से प्रार्थना अभियान शुरू करने की भी अपील की है।
राजनाथ सिंह ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां किसी के भी खिलाफ धर्म या संप्रदाय या ऐसे किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि देश में किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की इजाजत भी नहीं दी जा सकती है।
आर्कबिशप ने आम चुनाव से पहले प्रार्थना अभियान शुरू करने की अपील की
दिल्ली के आर्कबिशप अनिल काउटो ने दावा किया है कि देश में ‘उथल-पुथल वाले सियासी माहौल’ से कथित तौर पर संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों और देश के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने को खतरा पैदा हुआ है।
विज्ञापन
काउटो ने कर्नाटक चुनाव से कुछ दिन पहले राजधानी के सभी पादरियों को भेजे एक पत्र में कहा है कि अपने देश और यहां के सियासी नेताओं के लिए प्रार्थना करने की हमारी पवित्र प्रथा रही है लेकिन इसे हम तब शुरू करें जब देश में आम चुनाव निकट आ रहे हों।
पत्र में सभी धार्मिक संस्थाओं से हर शुक्रवार को, खास तौर पर राष्ट्र के लिए, प्रार्थना आयोजित करने के लिए भी कहा गया है। पत्र के मुताबिक, ‘हम वर्ष 2019 की ओर देख रहे हैं जब नई सरकार आएगी, इसे देखते हुए हमें हमारे देश के लिए प्रार्थना अभियान शुरू करना चाहिए।’