फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajnath singh says india will be among top three economies of world by 2030 in chennai

राजनाथ सिंह बोले- 2030 तक दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में होगा भारत

Mon, 09 Oct 2017 01:17 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 09 Oct 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh says india will be among top three economies of world by 2030 in chennai
- फोटो : ANI

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान भारत को तेजी से विकास करती हुई अर्थव्यवस्था बताया। वो तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि भारत साल 2030 तक दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बना लेगा।

विज्ञापन


हमारी अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डॉलर के करीब है और हम 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को 2030 तक हासिल कर लेंगे। इस बीच उन्होंने आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि ये देश की बड़ी समस्याओं में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। 
विज्ञापन

   
पढ़ें: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, कहा-शहीदों के परिवारों को मिलेंगे अब एक करोड़



बता दें कि केंद्र के नोटबंदी और जीएसटी जैसे कदम को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अर्थव्यवस्था की आलोचना की जा रही है। इस पर राजनाथ सिंह से पहले पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली भी सफाई पेश कर चुके हैं।

वहीं विपक्ष अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा  जनवरी-अप्रैल 2017 के बीच 1.5 मिलियन लोगों ने नौकरी गंवा दी। कांग्रेसी नेता ने पूछा कि हम लोग 2014 की बड़ी आशाओं वाली गर्मियों से निराशाजनक पतझड़ में कैसे पहुंच गए?

बता दें कि भारत की आर्थिक विकास दर अप्रैल-जून तिमाही में 5.7 फीसदी रही, जो मोदी सरकार के तीन साल में सबसे कम है और यह लगातार दूसरी तिमाही है, जब भारत की विकास दर चीन से कम रही है। इस गिरावट का कारण यह है कि नोटबंदी का प्रभाव लंबे समय तक कायम रहा और जीएसटी लाॉन्च होने से पहले विनिर्माण क्षेत्र में सुस्ती आ गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed