{"_id":"6042ba286825be1e684ffcde","slug":"rajnath-singh-said-in-kevadia-indias-strong-response-on-the-border-led-to-a-peaceful-resolution-of-important-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवड़िया में राजनाथ सिंह ने कहा- सीमा पर भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया से अहम मुद्दों का हुआ शांतिपूर्ण समाधान ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केवड़िया में राजनाथ सिंह ने कहा- सीमा पर भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया से अहम मुद्दों का हुआ शांतिपूर्ण समाधान
Sat, 06 Mar 2021 04:39 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 06 Mar 2021 04:39 AM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के केवड़िया में सैन्य कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा, सीमाओं पर भारत की दृढ़ प्रतिक्रियाओं ने संवेदनशील व अहम मुद्दों का शांतिपूर्ण ढंग से सकारात्मक समाधान किया है। उन्होंने कहा, सरकार ने समान मानसिकता वाले देशों के साथ साझा सुरक्षा हितों के लिए रिश्तों को और मजबूत बनाया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को सुरक्षित रखने में हमारी क्षमता बढ़ी
रक्षामंत्री ने कहा, पिछले महीने पाकिस्तान ने एलओसी पर संघर्ष विराम करार का पालन करने पर सहमति जताई है। इसके अलावा चीन और भारत ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनातनी वाले इलाकों से अपनी अपनी सेनाओं की वापसी की है। राजनाथ ने ट्वीट किया, बाहरी खतरों और आंतरिक चुनौतियों से भारत की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को सुरक्षित करने की हमारी क्षमता हाल के वर्षों में मजबूत हुई है।
विज्ञापन
सेना की सराहना करते हुए सिंह ने कहा, भारतीय सशस्त्र बल पहले से और अधिक सक्रिय और दृढ़ हुए हैं। हम तीनों सेनाओं में सामंजस्य और बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। रक्षामंत्री ने कहा, संसाधनों का अधिकतम उपयोग और जनशक्ति का युक्तिकरण बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का मंत्र है। हम एक देश के तौर पर सुरक्षित व स्थायी माहौन बनाने के लिए अपनी क्षमताओं में इजाफा कर रहे हैं ताकि देश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि हो।
विज्ञापन
राजनाथ ने ट्वीट किया, हमारे राष्ट्रीय हितों को राष्ट्रीय एकीकरण, संप्रभुता, सामाजिक आर्थिक विकास, हमारे मूल्यों के संरक्षण और शांतिपूर्ण एवं सामंजस्यपूर्ण तत्वों द्वारा परिभाषित किया गया है। हम क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा और क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।