{"_id":"60343186b67fe4062f5df785","slug":"rajnath-singh-said-imports-of-many-defense-related-weapons-and-goods-will-be-banned-from-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च से रक्षा से जुड़े कई सामानों के आयात पर लगेगी रोक: राजनाथ सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मार्च से रक्षा से जुड़े कई सामानों के आयात पर लगेगी रोक: राजनाथ सिंह
Tue, 23 Feb 2021 04:04 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 23 Feb 2021 04:04 AM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि रक्षा क्षेत्र से जुड़े कुछ और सामानों के अन्य देशों से आयात पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आयात से जुड़ी नई सूची अगले महीने अधिसूचित की जाएगी। राजनाथ ने बजट घोषणा 2021-22 पर एक वेबिनार में कहा कि निजी कंपनियों से रक्षा उपकरणों की खरीद 15 फीसदी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उसे और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय और रक्षा से जुड़े विभाग ने पिछले साल 101 वस्तुओं की सूची तैयार की थी, जिनके आयात पर रोक लगेगी।
विज्ञापन