{"_id":"63c3c85c57e70a025c6e365f","slug":"rajnath-singh-rss-panchjanya-says-bjp-governments-never-imposed-any-ban-on-media-organisations-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnath Singh: 'भाजपा सरकारों ने मीडिया पर कभी प्रतिबंध नहीं लगाया', आरएसएस के कार्यक्रम में बोले राजनाथ सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajnath Singh: 'भाजपा सरकारों ने मीडिया पर कभी प्रतिबंध नहीं लगाया', आरएसएस के कार्यक्रम में बोले राजनाथ सिंह
Sun, 15 Jan 2023 03:03 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 15 Jan 2023 03:03 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरएसएस के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि ‘पाञ्चजन्य’ का 75 वर्ष पूरा कर लेना भारतीय पत्रकारिता जगत की एक महत्वपूर्ण घटना है।
विज्ञापन
आरएसएस के कार्यक्रम में राजनाथ सिंह
- फोटो : social media
विस्तार
रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को कांग्रेस के आरोप का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता के उल्लंघन का आरोप लगाने वाले भूल जाते हैं कि भाजपा की सरकारों ने किसी भी मीडिया संगठन पर कभी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया और न ही किसी के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार में कटौती की। आरएसएस से जुड़े साप्ताहिक ''पांचजन्य" द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए, सिंह ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संबंध में देश में फिर से एक बहस शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी का पूरा इतिहास सभी प्रकार की स्वतंत्रता के उल्लंघन की घटनाओं से भरा हुआ है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाने के लिए संविधान में संशोधन तक किया था। जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। सिंह ने यह भी रेखांकित किया कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी स्वतंत्रता "मजबूत और जीवंत लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
न अटल न ही पीएम मोदी की सरकार में मीडिया पर पाबंदी लगाई गई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज मीडिया की आजादी के हनन का आरोप लगाने वाले यह भूल जाते हैं कि चाहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हो, उन्होंने कभी किसी मीडिया हाउस पर पाबंदी नहीं लगाई, न किसी की कटौती की। न ही किसी भी तरीके से भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार हनन किया गया