पूर्व सैनिक दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, भारत शांति चाहता है लेकिन सम्मान से समझौता नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पूर्व सैनिक दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने बंगलूरू में सेवानिवृत सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार सैनिक बन जाने के बाद हमारे जवान हमेशा के लिए सैनिक बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा समाज इन सशस्त्र बलों के दिग्गजों से प्रेरणा लेता है और देश के लिए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम देश के सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। राजनाथ सिंह ने सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि हमने पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के तहत निजी अस्पतालों को शामिल करने के लिए स्थानीय स्तर पर गठित कमांडरों को अधिकृत किया है।
उन्होंने 83 एलसीए तेजस की खरीद मंजूरी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह निर्णय देश में 50,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगा।
We have given approval for the acquisition of 83 indigenous LCA Tejas fighter jets from HAL. This decision will help generate more than 50,000 job opportunities in the country: Defense Minister Rajnath Singh during the Veterans Day event in Bengaluru pic.twitter.com/Z4ft57HS72
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 14, 2021
बता दें कि प्रतिवर्ष 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को 2017 से मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाने का कारण यह है कि इसी दिन भारतीय सशस्त्र बल के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा सेवानिवृत्त हुए थे।