फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath singh in tamil nadu says nobody citizenship will loose from caa triple talaaq news updates

CAA: 'हम किसी धर्म की महिला पर जुल्म नहीं होने देंगे', तमिलनाडु में सीएए पर ये बोले राजनाथ सिंह

Mon, 08 Apr 2024 02:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 08 Apr 2024 02:05 PM IST
सार

डीएमके और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस अपने-अपने परिवारों के लिए काम कर रही हैं, जबकि पीएम मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rajnath singh in tamil nadu says nobody citizenship will loose from caa triple talaaq news updates
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु में एक कार्यक्रम के दौरान तीन तलाक को लेकर कहा कि वह किसी भी धर्म को मानने वाली महिला पर अत्याचार नहीं होने देंगे। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम  (सीएए) को लेकर कहा कि इस कानून से किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी। द्रमुके और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस अपने-अपने परिवारों के लिए काम कर रही हैं, जबकि पीएम मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु में रोडशो भी किया। 
विज्ञापन

आज तमिलनाडु में तीन केंद्रीय मंत्री करेंगे पार्टी के लिए प्रचार
राजनाथ सिंह ने कीराबुर में रोडशो किया और पार्टी के नमाक्कल सीट से उम्मीदवार केपी रामालिंगम के लिए प्रचार किया। इसके बाद राजनाथ सिंह तिरिवरुर सीट पर पार्टी के उम्मीदवार एसजीएम रमेश के लिए प्रचार करेंगे। शाम में राजनाथ सिंह तेनकाशी में भाजपा उम्मीदवार बी. जॉन पंडियन के समर्थन में रोड शो करेंगे। राजनाथ सिंह के अलावा आज तमिलनाडु में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पुरुषोत्तम रुपाला भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन


'सीएए से नहीं जाएगी किसी भारतीय की नागरिकता'
रक्षा मंत्री ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के लागू होने से कोई भी भारतीय नागरिक अपनी नागरिकता नहीं खोएगा, चाहे वह किसी भी धर्म का हो। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी कांग्रेस और द्रमुक इस मुद्दे पर भ्रम पैदा कर रही हैं। नमक्कल में पार्टी के उम्मीदवार केपी रामलिंगम के समर्थन में रोड शो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए उन्हें हमेशा पूरा किया। पार्टी ने अयोध्या में राम मंदिर, अनु्च्छेद 370 हटाने और सीएए लागू करने का वादा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमने सीएए का वादि किया था औ इसे पूरा किया। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत का कोई भी नागरिक चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, ईसाई हो, पारसी हो या यहूदी हो, किसी की नागरिकता नहीं जाएगा। नमक्कल राज्य की राजधानी से करीब 400 किलोमीटर दूर एक शहर है। 


'भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं'
तीन तलाक को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म की मां और बहनें हमारी माताएं और बहनें हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, किसी भी धर्म की हमारी माताओं और बहनों के खिलाफ किसी भी अत्याचार के खिलाफ हम उनके साथ खड़े हैं और हमने तीन तलाक को खत्म करके इसे साबित किया है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed