फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh holds bilateral meetings with Defence Ministers of Tanzania, Zambia and Algeria

Defence: राजनाथ सिंह की तीन अफ्रीकी देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

Mon, 10 Feb 2025 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Feb 2025 11:07 PM IST
सार

Defence: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तंजानिया, अल्जीरिया और जाम्बिया के रक्षा मंत्रियों से द्विपक्षीय बैठकें कीं, जिनमें रक्षा सहयोग और संयुक्त अभ्यास पर चर्चा की गई। इन बैठकों में अफ्रीका-भारत समुद्री अभ्यास, संयुक्त रक्षा सहयोग और शांति सैनिक अभियानों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

विज्ञापन
Rajnath Singh holds bilateral meetings with Defence Ministers of Tanzania, Zambia and Algeria
जाम्बिया के रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह - फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को अपने तंजानिया के समकक्ष स्टरगोमेना लॉरेंस टैक्स और अल्जीरिया के रक्षा मंत्री के प्रतिनिधि व पीपुल्स नेशनल आर्मी के चीफ ऑप स्टाफ जनरल सैद चेंग्रीहा के द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने जाम्बिया के रक्षा मंत्री एंब्रोस ल्विजी लुफुमा के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। ये बैठकें एयरो इंडिया-2025 के इतर आयोजित की गईं। 

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने तंजानिया के रक्षा मंत्री के साथ सीमा पार आतंकवाद और रक्षा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की, जिसमें डॉकयार्ड का विकास और जहाजों का निर्माण शामिल है। दोनों देशों ने 2025 में पहली बार होने वाले अफ्रीका-भारत समुद्री अभ्यास के आयोजन का स्वागत किया। 
विज्ञापन

 
अल्जीरिया के रक्षा मंत्री के सहयोगी जनरल सैद चेंग्रीहा से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस दौरान दोनों देशों के बीच संयुक्त आयोग बनाने के लिए 'कार्य क्षेत्र निर्धारण'(टीओआर) पर हस्ताक्षर करने की संभावना पर भी चर्चा हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जाम्बिया के मंत्री के साथ बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग बढ़ाने और क्षमता निर्माण व संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियानों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने संयुक्त रक्षा सहयोग समिति के लिए टीओआर को अंतिम रूप देने के कार्य को तेजी से पूरा करने पर सहमति जताई। एयरो इंडिया 2025 का आयोजन 10 से 14 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed