फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh claims last five years Indian forces successful air strikes three times

कर्नाटक में राजनाथः पांच साल में तीन बार हुई सर्जिकल स्ट्राइक, तीसरी के बारे में नहीं बताऊंगा

Sat, 09 Mar 2019 06:19 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: यशवीर सिंह Updated Sat, 09 Mar 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh claims last five years Indian forces successful air strikes three times
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि भारत ने पिछले पांच साल में तीन बार सीमा पार हमले किए हैं। सिंह ने उरी आतंकी हमले के बाद 2016 में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और पुलवामा में आतंकी हमले के बाद ‘एयर स्ट्राइक’ के बारे में कहा लेकिन तीसरे हमले के बारे में कुछ नहीं कहा । 

विज्ञापन


सिंह ने भाजपा के शक्ति केंद्र पदाधिकारियों के सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं आप सब भाइयों और बहनों को बताना चाहूंगा कि पिछले पांच साल में हम तीन बार सीमा पार गए और हमारे लोगों ने सफलतापूर्वक हवाई हमले किए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दो के बारे में मैं आपको बताउंगा लेकिन तीसरे के बारे में नहीं बताउंगा ।’’ 
विज्ञापन





उन्होंने कहा, ‘‘एक बार आपने देखा, पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने कायराना हमले में रात में सो रहे हमारे 17 सैनिकों की हत्या कर दी।’’ इसके बाद हमारे सैनिकों ने फैसला कर लिया। बाद में जो हुआ, आप उससे भली भांति वाकिफ हैं, मुझे बताने की जरूरत नहीं। आप देख रहे हैं। पहला अटैक हुआ। दूसरा पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा तीसरे के बारे में मैं आपको नहीं बताउंगा। सिंह ने कहा कि अब यह कमजोर भारत नहीं रह गया है।  उन्होंने कहा, ‘‘मतभेदों को दूर रखकर हमें एक साथ खड़े होना है । भारत ने एक बार फिर ऐसा कर दिखाया है । ’’ 
 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को आतंकी ठिकानों पर असैन्य कार्रवाई कर बदला लिया था। भारतीय वायुसेना के मिराज लड़ाकू विमान ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर बम बरसाए थे। सरकारी सूत्रों ने इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की बात कही थी।  इससे पहले साल 2016 में उरी हमले के बाद भारतीय सेना ने  नियंत्रण रेखा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस कार्रवाई में आतंकियों के लॉन्च पैड्स को तबाह किया गया था। हालांकि उन्होंने तीसरी एयर स्ट्राइक के बार में कोई जानकारी नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed