{"_id":"5efc7ea596941252005822da","slug":"rajnath-singh-and-army-chief-general-naravane-to-visit-leh-on-friday-to-review-the-security-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना प्रमुख संग रक्षा मंत्री करेंगे लेह का दौरा, सुरक्षा स्थितियों का लेंगे जायजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेना प्रमुख संग रक्षा मंत्री करेंगे लेह का दौरा, सुरक्षा स्थितियों का लेंगे जायजा
Wed, 01 Jul 2020 05:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह-सेना प्रमुख नरवणे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी आक्रामकता को देखते हुए शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए लेह का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh and Army Chief General Manoj Mukund Naravane to visit Leh on Friday to review the security situation in Eastern Ladakh in view of the Chinese aggression along the Line of Actual Control. pic.twitter.com/2XcqtxX5Hm
— ANI (@ANI) July 1, 2020विज्ञापन
बता दें कि वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच कल यानी मंगलवार को चुशुल सेक्टर में कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
सैन्य अधिकारियों के बीच इस बैठक का तीसरा दौर 12 घंटे तक चला और रात 11 बजे खत्म हुआ। सैन्य सूत्रों ने बताया कि चीन के अड़ियल रवैये के चलते एलएसी पर गतिरोध को खत्म करना एक जटिल प्रक्रिया हो गई है।
शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया कि चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में एलएसी के पास लगभग दो डिवीजनों (लगभग 20,000) की तैनाती की है। इसके अलावा चीन ने एक और टुकड़ी (10,000 सैनिक) को उत्तरी शिनजियांग प्रांत में तैनात किया है, जो लगभग 1,000 किलोमीटर की दूरी पर है और समतल इलाका होने के कारण उसे हमारे मोर्चे तक पहुंचने में अधिकतम 48 घंटे का समय लगेगा।
सूत्रों ने कहा कि भले ही भारत और चीन छह सप्ताह से अधिक समय से कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बात कर रहे हैं, लेकिन इस मोर्चे पर चीन की ओर से सैनिकों की संख्या या उपकरणों में कोई कमी नहीं आई है।