{"_id":"5caac0f6bdec2214084cee50","slug":"rajnath-hit-out-on-imran-khan-and-accused-him-of-lying-on-f-16-fighter-jet-by-iaf","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ ने की विंग कमांडर अभिनंदन की तारीफ, कहा- एफ-16 पर झूठ बोल रहा है पाकिस्तान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनाथ ने की विंग कमांडर अभिनंदन की तारीफ, कहा- एफ-16 पर झूठ बोल रहा है पाकिस्तान
Mon, 08 Apr 2019 09:55 AM IST
रचना शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रचना शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीय वायुसेना द्वारा एफ-16 विमान को मार गिराने को लेकर झूठ बोला है। मदुरई में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपना बचाव करते हुए नजर आए जब भारतीय मिग-21 के पायलट अभिनंदन वर्तमान ने उसके एफ-16 विमान को मार गिराया था।'
विज्ञापन
एक अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी मैगजीन’ का कहना था कि पाकिस्तान के पास जितने एफ-16 लड़ाकू विमान थे उनमें से कोई भी ‘लापता’ नहीं है और उनमें से किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पत्रिका के अनुसार, पाकिस्तान ने इस घटना के बाद अमेरिका को एफ-16 लड़ाकू विमान की गिनती करने के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि पत्रिका के इस दावे को शुक्रवार को पेंटागन ने खारिज कर दिया था। उसका कहना था कि उसे ऐसे किसी भी ऑडिट के बारे में कोई जानकारी नहीं है जो ये पता करने के लिए गठित की गई थी कि पाकिस्तान ने 27 फरवरी को अपना एफ-16 लड़ाकू विमान खोया या नहीं। इसके बारे में अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता का कहना था, 'विभाग ऐसी किसी भी जांच के बारे में नहीं जानता है।'
पाकिस्तान ने भारतीय मिग लड़ाकू विमान को मार गिराने के सबूत के तौर पर मिसाइल के सीकर हेड की तस्वीर प्रकाशित की थी। जिससे यह पता चलता है कि भारतीय पायलट ने पाकिस्तान के एफ-16 पर कोई मिसाइल नहीं दागी थी। वहीं राजनाथ का कहना कि हमने एफ-16 को मार गिराने के पर्याप्त सबूत दिए थे।
गृहमंत्री ने कहा, 'पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री हताश हैं और उसने इसके लिए एक अप्रमाणित रिपोर्ट का सहारा लिया। जिससे कि यह साबित हो सके कि उसके पास मौजूद सभी एफ-16 विमान सुरक्षित हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि इतने लंबे समय बाद उन्होंने यह दावा क्यों किया।'
सिंह ने इस बात पर दुख जताया कि कुछ विपक्षी पार्टियों के नेता इमरान खान और पड़ोसी देश के नेताओं की तरह बात कर रहे थे। सिंह ने यूपीए को अपवित्र असंगत गठबंधन बताया जो एक नेता विहिन और डूबता हुआ जहाज है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया है वह भी डूब जाएंगे।