फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajiv Saxena sent to judicial custody till feb 18th, ordered for medical test

अगस्ता वेस्टलैंड: राजीव सक्सेना 18 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Tue, 12 Feb 2019 05:00 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 12 Feb 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Saxena sent to judicial custody till feb 18th, ordered for medical test
Rajiv Saxena - फोटो : ANI

मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने 3600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार राजीव सक्सेना को 18 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। न्यायाधीश अरविंद कुमार ने अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) में सक्सेना की चिकित्सकीय जांच का निर्देश देते हुए बुधवार दोपहर दो बजे तक रिपोर्ट तलब करने की बात की है।

विज्ञापन


सक्सेना की ईडी हिरासत मंगलवार को समाप्त हो रही थी। सक्सेना ने उनके वकीलों की गैरमौजूदगी में न्यायाधीश कुमार से व्यक्तिगत रूप से बात करने का अनुरोध किया था। इसके बाद अदालत ने मामले की बंद कमरे में सुनवाई की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते शुक्रवार को अदालत से जांच अहम चरण में होने की बात कहते हुए सक्सेना की हिरासत का अनुरोध किया था। ईडी ने जो आरोपपत्र दाखिल किया है, उसमें सक्सेना  के साथ-साथ  क्रिश्चियन मिशेल, अगस्तावेस्टलैंड और फिनमेक्कानिका के पूर्व निदेशक गिसेप्पे ओर्सी और ब्रूनो स्पागनोलिनी, वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस पी त्यागी और सक्सेना की पत्नी शिवानी भी नामजद हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed