फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajinikanth on entering politics says Will announce decision soon

राजनीति में रजनीकांत की एंट्री पर संशय बरकरार, मंद्रम नेताओं से मिल कही ये बात

Mon, 30 Nov 2020 01:44 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 30 Nov 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth on entering politics says Will announce decision soon
रजनीकांत - फोटो : ANI

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई में अपने समर्थकों के साथ गहन विचार मंथन करने के बाद सोमवार को कहा कि राजनीति में प्रवेश करने के बारे में अपने निर्णय से वह जल्द से जल्द अवगत करवाएंगे। रजनीकांत ने कहा कि उन्होंने ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ (आरएमएम) के जिला सचिवों से मुलाकात कर राजनीति में प्रवेश की संभावना पर चर्चा की है।

विज्ञापन


राघवेंद्र कल्याण मंडपम में आरएमएम के सचिवों से बातचीत के बाद उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित आवास के बाहर संवाददाताओं को बताया कि पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी राय दी तथा इस मामले पर खुद उन्होंने अपने विचारों से उन्हें अवगत करवाया।
विज्ञापन



रजनीकांत ने कहा, उन्होंने (पदाधिकारियों ने) कहा कि मेरा जो भी फैसला होगा, उसमें वे मेरे साथ हैं। फैसले (राजनीति में प्रवेश) के बारे में मैं जल्द से जल्द बताऊंगा। गौरतलब है कि तमिलनाडु में अप्रैल-मई 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





पिछले महीने, अभिनेता ने संकेत दिया था कि लंबे समय से राजनीति में आने का इंतजार और भी लंबा हो सकता है। कथित रूप से रजनीकांत द्वारा अक्तूबर में लिखा गया एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों की चिंता का हवाला दिया था। हालांकि, रजनीकांत ने पत्र में लिखी कुछ चीजों को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया था। जबकि उन्होंने पत्र में लिखे स्वास्थ्य जोखिमों के चलते कोरोना का शिकार होने की संभावना वाली बात स्वीकर को किया था।  


रजनीकांत के डॉक्टरों द्वारा लगातार उन्हें राजनीति में नहीं जाने की सलाह दी जाती रही है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति के चलते उन्हें चुनाव अभियान करने में परेशानी हो सकती है। इससे पहले, रजनीकांत ने एक ट्वीट में कहा, मैं रजनी मक्कल मंद्रम के सदस्यों के साथ उचित परामर्श के बाद सही समय पर अपने राजनीतिक रुख को लेकर घोषणा करूंगा। 

वहीं, पत्र को लेकर कुछ सूत्रों का कहना है कि वह वास्तविक था। सुपरस्टार के करीबी सूत्रों ने कहा कि उनका स्वास्थ्य उन्हें महामारी के दौरान चुनाव अभियान करने की अनुमति नहीं देगा। दरअसल, रजनीकांत ने साल 2016 में विदेश में गुर्दा प्रत्यारोपण करवाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed