फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Rajesh Tope accuses central government and he says corona vaccine found less than needed in Maharashtra

महाराष्ट्र: राजेश टोपे ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, कहा- जरूरत से कम मिली कोरोना वैक्सीन

Thu, 14 Jan 2021 04:37 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 14 Jan 2021 04:37 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Tope accuses central government and he says corona vaccine found less than needed in Maharashtra
Rajesh Tope - फोटो : ANI

देशभर में कोरोना महामारी से निपटने के लिए 16 जनवरी से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान से पहले महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र को पहले चरण के लिए जितनी वैक्सीन मिलनी चाहिए थी उससे कम मिली है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
टोपे ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार वैसे भी राज्य में टीकाकरण केंद्र कम किए गए हैं। पहले चरण में केंद्र सरकार ने 9 लाख 73 हजार वैक्सीन की खुराक उपलब्ध कराई है। जबकि बफर स्टॉक सहित कुल 17 लाख से अधिक वैक्सीन के खुराक की जरूरत है।
विज्ञापन


इसका मतलब साफ है कि जरूरत से कम वैक्सीन राज्य को मिली है। इसके चलते जहां 8 लाख लोगों का टीकाकरण होना था वहां 55 फीसदी यानी पांच लाख लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर 100 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। इस तरह पहले दिन सिर्फ 35 हजार लोगों को टीका लगाया जा सकेगा। लेकिन गर्भवती महिला और 18 साल से कम उम्र के लोगों को टीका नहीं लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed