फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajeev Chandrasekhar Misinformation dangerous phenomena enemies exploit to create unrest

Misinformation: केंद्रीय मंत्री बोले, अशांति फैलाने की ताक में भारत के दुश्मन, गलत सूचनाओं का इस्तेमाल खतरनाक

Thu, 12 Oct 2023 10:13 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 12 Oct 2023 10:13 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा है कि भारत के दुश्मनों ने अशांति फैलाने के लिए गलत सूचनाओं का इस्तेमाल किया है। उन्होंने गलत सूचनाओं को खतरनाक घटना करार दिया।

विज्ञापन
Rajeev Chandrasekhar Misinformation dangerous phenomena enemies exploit to create unrest
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सरकारी कार्रवाई को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, गलत सूचना एक "खतरनाक घटना" है। उन्होंने कहा, इसका फायदा अन्य देशों और भारत के दुश्मनों ने सामाजिक विभाजन और अशांति पैदा करने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट प्लेटफार्मों को "अतिरिक्त" सावधान रहने की जरूरत है। इन्हें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि जो नागरिक ऑनलाइन स्रोतों से जानकारी जुटाते हैं, वे भारत और भारतीयों के खिलाफ गुमराह न किए जाएं।
विज्ञापन


गलत सूचनाओं से अलर्ट रहना जरूरी
गुरुवार को समाचार पोर्टल न्यूज़क्लिक पर सरकार की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जानबूझकर गलत सूचना का प्रचार करने वाले लोग नागरिकों को गुमराह न कर सकें, उन्हें उकसाया न जाए, इसका ध्यान रखा जाना जरूरी है। सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र ने भारतीय यूजर्स के लिए इंटरनेट को "सुरक्षित और भरोसेमंद" बनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


125 करोड़ हो जाएंगे इंटरनेट यूजर्स
उन्होंने नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में वार्षिक प्रौद्योगिकी सम्मेलन 'इनफिनिटी 2023' के छठे संस्करण में भाग लिया। चंद्रशेखर ने कहा कि वर्तमान में, 83 करोड़ भारतीय इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं और 2025-26 तक यह संख्या बढ़कर 125 करोड़ हो जाएगी। आने वाले दिनों में लोग इसका उपयोग काम, सूचना, सब्सिडी, पेंशन, स्टार्ट-अप चलाने आदि के लिए करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल नागरिकों के लिए इंटरनेट को सुरक्षित बनाना सरकार की प्राथमिकता
उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि जैसे-जैसे देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ रही है, हमारी प्राथमिकता डिजिटल नागरिकों के लिए इंटरनेट को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाए रखना है।" आईटी मंत्री ने बताया कि गलत सूचनाओं पर नकेल कसने के लिए सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। आपराधिक और समान रूप से हानिकारक सामग्री के रूप में रैंक और मॉडरेट किए जाने वाले कंटेंट को सरकार ने आईटी नियमों और आईटी अधिनियम के तहत डाल दिया है।


आईटी मंत्री की चेतावनी- नहीं सुधरेंगे तो ब्लॉक कर देंगे
चंद्रशेखर ने कहा, साइबर अपराध, गलत सूचना और सीएसएएम (बाल यौन शोषण सामग्री) से नागरिकों को बचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा, हाल ही में सरकार ने सीएसएएम पर कार्रवाई की क्योंकि बाल पोर्नोग्राफ़ी के बारे में बहुत सारी सामग्री प्लेटफार्मों पर थी और हमने उन्हें स्पष्ट रूप से जीरो टॉलरेंस की चेतावनी दी थी। हम ऐसे किसी भी प्लेटफ़ॉर्म को भारत में काम करने की अनुमति नहीं देंगे। अगर वे अपने प्लेटफॉर्म से ऐसी सामग्री साफ नहीं करेंगे तो उन्हें ब्लॉक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed