Rozgar Mela: 'बेरोजगारी-महंगाई में कांग्रेस शासित राज्य आगे', जयराम रमेश के बयान पर चंद्रशेखर का पलटवार
Rozgar Mela: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर पलटवार किया और उन्हें एक 'स्पिनमास्टर' करार दिया। उन्होंने कहा कि वह पी चिदंबरम और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की फ्लॉप भूमिका निभाना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर पलटवार किया और उन्हें एक 'स्पिनमास्टर' करार दिया। उन्होंने कहा कि वह पी चिदंबरम और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की फ्लॉप भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए 'जुमला' शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं।
भाजपा नेता की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब रमेश ने रोजगार के अवसरों की कथित कमी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि वह अपनी छवि बचाने के लिए रोजगार मेले आयोजित कर रहे हैं, क्योंकि वह चुनावी साल की गर्मी महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर पर एक पोस्ट में रोजगार मेलों को 'सबसे बड़ा जुमला' और 'एक और नौटंकी' करार दिया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियां सृजित करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहे हैं।
चंद्रशेखर ने रमेश की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा, 'यह 'स्पिनमास्टर' नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से निपटने के लिए 'जुमला' शब्द का इस्तेमाल करके चिदंबरम और रघुराम राजन की 'फ्लॉप' भूमिकाओं को निभा रहा है।' ट्विटर पर रमेश के पोस्ट का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चिदंबरम ने 2016 में जन धन योजना (जेडीवाई) और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) कार्यक्रमों को बदनाम करने के लिए 'जुमला' का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, आज जेडीवाई और डीबीटी 50 करोड़ खातों और 2 लाख करोड़ जमा के साथ गरीबों को सशक्त बनाने और वित्तीय समावेशन के शानदार उदाहरण हैं।'
मंत्री ने आरोप लगाया, 'संप्रग में वित्तीय क्षेत्र को बर्बाद करने वाले रघुराम राजन ने कोविड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों को बर्बाद करने की कोशिश की और फिर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बर्बाद कर दिया।' उन्होंने आरोप लगाया कि रमेश ने भारत निर्मित टीकों के बारे में 'अनिश्चितताएं' पैदा कीं, जबकि 'उनके बॉस' ने फाइजर जैसे आयातित टीकों पर जोर दिया जो भारत पर शर्तें थोप रहे थे।'
मंत्री ने कहा कि महामारी से लड़ने में वैश्विक स्तर पर बेजोड़ सफलता के तहत 200 करोड़ मेड इन इंडिया टीके भारतीयों को दिए गए। चंद्रशेखर ने रमेश की टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधते हुए कहा कि अब राहुल गांधी और संप्रग का यह 'री-ब्रांडिंग मैनेजर' जुमला का इस्तेमाल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में पिछले 12 महीनों में युवा भारतीयों के लिए लगभग छह लाख नई सरकारी नौकरियों और निजी क्षेत्र, स्टार्ट-अप और उद्यमिता में लाखों नौकरियों का वर्णन करने के लिए करता है।'
भाजपा नेता ने कहा कि 2014 में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने 42 करोड़ कार्यबल छोड़ा था जिसमें हर चार में से तीन भारतीय बिना शिक्षा या कौशल के थे और 65 साल के वंशवादी शासन के बाद हर साल 1.5 करोड़ बिना कौशल के नौकरी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'स्पिन मास्टर इसका जिक्र करना भूल जाते हैं।' चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले नौ वर्षों में भारतीयों को कुशल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे हमारी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में पैदा हो रहे कई रोजगार के अवसरों को आगे बढ़ाने में सक्षम हों।
केंद्रीय मंत्री ने कहा,'स्पिनमास्टर शायद भुलक्कड़ व्यक्ति हैं या अपने तथ्यों को लेकर सेलेक्टिव हैं, शायद यही वजह है कि वह स्पिनमास्टर हैं क्योंकि वह यह नहीं छिपा सकते कि कांग्रेस की राज्य सरकारें बेरोजगारी और महंगाई में आगे हैं।' उन्होंने कहा, 'राहुल, कांग्रेस और उसकी हताशा यूपीए के प्रयासों को फिर से प्रचारित करने में विफल रहने के लिए अभिशप्त है।' आज सुबह एक रोजगार मेले को संबोधित करते हुए मोदी ने युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए।