फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan political crisis is still on rebel mla are asking for third face for chief minister seat

बातचीत से पहले कांग्रेस के बागी विधायकों को भाजपा से दोस्ती तोड़नी होगी: कांग्रेस

Tue, 04 Aug 2020 11:11 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 04 Aug 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan political crisis is still on rebel mla are asking for third face for chief minister seat
सचिन पायलट-अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

राजस्थान की राजनीति में सियासी उठापटक अभी भी जारी है। इस विवाद को जारी रहते हुए 26 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। ऐसी जानकारी मिली कि कांग्रेस के बागी विधायकों ने आलाकमन को संदेश भेजा है कि अगर राज्य में किसी तीसरे चेहरे की सीएम के तौर पर वापसी होती है तो वो पार्टी में लौट आएंगे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बागी विधायकों ने कहा कि वो राज्य में अब ना सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं और ना ही अशोक गहलोत को। ऐसे में आलाकमान राज्य के लिए किसी तीसरे का नाम दे दें तो पार्टी में वापसी की जा सकती है। हालांकि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस विधायकों को वापसी के लिए बातचीत से पहले भाजपा से दोस्ती तोड़नी होगी और उसकी मेजबानी छोड़कर घर लौटना होगा।
विज्ञापन


राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व से नाराज होकर बागी हुए सचिन पायलट सहित 19 कांग्रेस विधायकों की वापसी की संभावना के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा, 'सबसे पहले बागी विधायक वार्तालाप करें और उसको करने के लिए पहली शर्त है कि भाजपा की मेजबानी छोड़ें। मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली हरियाणा की भाजपा सरकार का सुरक्षा चक्र छोड़ें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा, 'हरियाणा में आए दिन बच्चों की हत्याएं हो रही है, सामूहिक दुष्कर्म हो रहे हैं, गुड़गांव में लोगों को सरेराह पीटा जा रहा है और इसके लिए पुलिस उपलब्ध नहीं लेकिन इन 19 विधायकों की सुरक्षा के लिए एक हजार के करीब पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। कांग्रेस के नाराज विधायकों को भाजपा जो सुरक्षा दे रही है उसके क्या मायने हैं।'

सुरजेवाला ने कहा, '...इसलिए बागी विधायक पहले भाजपा की आवभगत छोड़ें ..पहले भाजपा से मित्रता तोड़ें, पहले भाजपा का साथ छोड़ें, उसकी मेहमाननवाजी छोड़ें, पहले भाजपा का सुरक्षा चक्र तोड़े अपने घर वापसी करें तब वार्तालाप होगा।' 


गौरतलब है कि कांग्रेस और उसके समर्थक विधायक जैसलमेर के एक निजी होटल में रुके हुए हैं। जबकि सचिन पायलट की अगुवाई में 19 बागी विधायकों के हरियाणा के होटल में रुके होने के समाचार हैं। राज्य विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से शुरू होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed