फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan Political Crisis News: Congress office says Sachin Pilot has always been in Rahul Gandhi heart

Sachin Pilot: विवाद बढ़ने पर कांग्रेस कार्यालय ने कहा- राहुल गांधी के दिल में हमेशा से रहते आए हैं सचिन पायलट

Tue, 14 Jul 2020 12:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Jul 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Political Crisis News: Congress office says Sachin Pilot has always been in Rahul Gandhi heart
राहुल गांधी और सचिन पायलट(फाइल फोटो)

राजस्थान में राजनीतिक संकट लगातार गहराता ही जा रहा है। मामले को सुलझाने के लिए कांग्रेस आलाकमान लगातार सचिन पायलट से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पायलट अपने निर्णय पर अड़े हुए हैं। अब विवाद को बढ़ता देख राहुल गांधी के दफ्तर की ओर से एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि सचिन पायलट हमेशा से राहुल गांधी के दिल में रहते आए हैं और हमेशा बने रहेंगे।

विज्ञापन


दफ्तर ने आगे कहा कि राहुल गांधी के मन में सचिन पायलट के प्रति हमेशा से आदर और विश्वास रहा है और दोनों नेता एक दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। मुश्किल घड़ी में दोनों ने हमेशा से एक दूसरे का साथ दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी की तरफ से सचिन पायलट को लेकर एक भी बयान नहीं आया है, यहां तक कि उन्होंने ट्विटर पर भी एक शब्द नहीं लिखा है। 

हालांकि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने सोमवार को दो बार ट्वीट किया लेकिन इनमें से एक भी ट्वीट सचिन पायलट के लिए नहीं था। पहले ट्वीट में उन्होंने मोदी सरकार को कोविड-19 पर किए जा रहे दावे को लेकर घेरा तो वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होने भारत चीन सीमा विवाद पर सवाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह 10 बजे फिर कांग्रेस विधायक दल की बैठक
वहीं कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि मौजूदा सियासी स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज सुबह 10 बजे फिर कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। हमने सचिन पायलट सहित सभी विधायकों से आने को कहा है। हम उन्हें लिखित में भी सूचना देंगे। हमने उन्हें यहां आकर स्थिति पर चर्चा करने को कहा है।  


मामला बिगड़ने की यह रही वजह
राजस्थान में गहलोत सरकार को कथित रूप से अस्थिर करने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा जारी नोटिस से उपमुख्यमंत्री पायलट इतने नाराज हुए कि आलाकमान से मिलने दिल्ली को रवाना हो गए। वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि एसओजी का नोटिस उन्हें भी आया है और उनसे भी पूछताछ की जाएगी। जबकि पायलट खेमे का कहना था कि यह सब कुछ हमारे नेता को बदनाम करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed