फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Order issued for free travel for army and paramilitary forces in Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान में सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए जारी हुआ फ्री भ्रमण का आदेश, दिखाना होगा आई कार्ड

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sat, 09 Dec 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार
कार्यालय निदेशालय, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, जयपुर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि देश के सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के क्रम में सैनिकों व अर्धसैनिकों का उत्साहवर्धन करने, उन्हें विरासत से जोड़ने एवं रूबरू कराने के लिए विभागीय संग्रहालयों और संरक्षित स्मारकों का भ्रमण कराया जाएगा...
loader
Rajasthan: Order issued for free travel for army and paramilitary forces in Rajasthan
Rajasthan - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक एलान होना बाकी है। सरकार के गठन से पहले ही वहां के कार्यालय निदेशालय, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, जयपुर द्वारा आठ दिसंबर को एक आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सैनिकों व अर्धसैनिकों का उत्साहवर्धन करने और उन्हें विरासत से जोड़ने के लिए विभागाधीन संग्रहालयों/संरक्षित स्मारकों का भ्रमण कराया जाना आवश्यक है। इसके लिए राजस्थान में उनकी एंट्री नि:शुल्क रहेगी।  

कार्यालय निदेशालय, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, जयपुर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि देश के सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के क्रम में सैनिकों व अर्धसैनिकों का उत्साहवर्धन करने, उन्हें विरासत से जोड़ने एवं रूबरू कराने के लिए विभागीय संग्रहालयों और संरक्षित स्मारकों का भ्रमण कराया जाएगा। इस संबंध में समस्त अधीक्षकों/संग्रहालय/परिरक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि देश की रक्षा सेनाओं से संबंधित सैनिकों और अर्धसैनिकों को परिचय पत्र दिखाने पर विभागाधीन संग्रहालयों/संरक्षित स्मारकों के नि:शुल्क भ्रमण की अनुमति प्रदान करें। यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed