राजस्थान और गुजरात समेत चार राज्यों के राज्यपालों ने की अमित शाह से मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्री अमित शाह से मंगलवार को राजस्थान और गुजरात समेत कुल चार राज्यों के राज्यपाल मुलाकात करने पहुंचे। गृह मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने-अपने राज्यों से संबंधित तमाम मुद्दों पर चर्चा की। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने इन बैठकों को नए गृह मंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट बताया।
The Governor of Gujarat, Shri Om Prakash Kohli met Union Home Minister Shri @AmitShah. pic.twitter.com/sDUiXCJ9Hp
— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) June 11, 2019विज्ञापन
जिन राज्यपालों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की उनमें राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, गुजरात के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली, कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला और उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शामिल हैं।
चारों राज्यपालों ने शाह से एक-एक कर मुलाकात की। गौरतलब है कि बतौर गृह मंत्री, शाह ने एक जून को कार्यभार संभाला था। इस लोकसभा चुनाव में अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से भारी मतों के साथ जीत हासिल की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.