फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan Election 2023 Priyanka Gandhi targets pm modi over Manipur Crisis farmers women wrestlers issue

Rajasthan: प्रियंका ने फिर उठाया किसानों और महिला पहलवानों का मुद्दा, बताया आखिर पीएम क्यों नहीं गए मणिपुर

Thu, 23 Nov 2023 06:00 AM IST
गुलाम अहमद डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 23 Nov 2023 06:00 AM IST
सार

प्रियंका गांधी ने कहा, मणिपुर में सैकड़ों गांव जला डाले गए, कितने बुरे-बुरे हादसे हुए। कैसी-कैसी चीजें हुईं। पीएम मोदी ने वहां जाने का कष्ट किया? नहीं किया। हम विश्व कप फाइनल में पहुंचे। हमारी टीम अपनी मेहनत से फाइनल में पहुंची। पीएम मोदी भी पहुंच गए।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Priyanka Gandhi targets pm modi over Manipur Crisis farmers women wrestlers issue
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के नेता लगातार जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में महिला पहलवानों का अपमान, मणिपुर हिंसा और किसानों पर हो रहे अत्याचार को चुनावी मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को राजस्थान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंसा प्रभावित मणिपुर नहीं गए, लेकिन अहमदाबाद में क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच देखने पहुंच गए, ताकि यदि हमारी टीम जीते तो कुछ श्रेय ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा, पीएम मोदी वहां नहीं जाते जहां संकट होता है। खुद को फकीर कहने वाले प्रधानमंत्री मोदी के राज में बीजेपी कैसे सबसे अमीर पार्टी बन गई। मणिपुर भी हमारे देश का ही राज्य है। मणिपुर में सैकड़ों गांव जला डाले गए, कितने बुरे-बुरे हादसे हुए। कैसी-कैसी चीजें हुईं। पीएम मोदी ने वहां जाने का कष्ट किया? नहीं किया। हम विश्व कप फाइनल में पहुंचे। हमारी टीम अपनी मेहनत से फाइनल में पहुंची। पीएम मोदी भी पहुंच गए।

किसान आंदोलन की याद दिलाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, काले कृषि कानूनों को लेकर किसान धरने पर बैठे थे। भाजपा मंत्री के बेटे ने किसानों को अपनी गाड़ी के नीचे रौंद दिया था। मगर मंत्री को पद से नहीं हटाया गया। किसान अपनी मांगों के लिए महीनों तक धरने पर बैठे रहे, पर मोदी सरकार ने उनकी बात नहीं मानी। जैसे ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आए, ये कानून वापस ले लिए गए। महिला पहलवान सड़क पर बैठी रहीं, मोदी जी नहीं गए। लेकिन वही पहलवान जब मेडल जीतकर आईं, मोदी जी ने उनको घर बुलाया था। महिला पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बहुत अत्याचार हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की हाथरस और उन्नाव वारदात का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed