फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: BJP National President JP Nadda address Prashikshan Varg on Gyan Sarovar at Mount Abu, 4th visit in 4 months before assembly elections

Rajasthan: भाजपा अध्यक्ष के माउंट आबू दौरे के बीच चर्चा में '45 मिनट की ये मुलाकात', चुनाव से पहले आंदोलन की तैयारी में पार्टी

Tue, 12 Jul 2022 05:46 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 12 Jul 2022 05:46 PM IST
सार

अमर उजाला को विश्वस्त सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा हाईकमान ने सभी प्रदेश संगठनों को दो टास्क दिए हैं। इसके तहत राजस्थान में 52 हजार बूथों पर भाजपा व्हाट्सएप ग्रुप बनाने में जुट गई है। हर बूथ पर 200 सक्रिय कार्यकर्ता बनाए जाएंगे, जिनकी प्रदेश स्तर पर निगरानी होगी...

विज्ञापन
Rajasthan: BJP National President JP Nadda address Prashikshan Varg on Gyan Sarovar at Mount Abu, 4th visit in 4 months before assembly elections
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान के माउंट आबू में प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए - फोटो : Agency

विस्तार

भाजपा राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। कुछ दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के लिए जयपुर पहुंचे थे। अब दो दिन के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी माउंट आबू पहुंच गए हैं। नड्डा का पिछले चार महीनों में राजस्थान का यह चौथा दौरा है। दूसरी ओर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने माउंट आबू के पार्टी के ट्रेनिंग कैंप से दूरी बनाए रखी है। सूत्रों के मुताबिक, राजे राजधानी दिल्ली पहुंच गईं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करीब 45 मिनट मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात को 2023 के चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। नौ जुलाई को शाह से पार्टी के सभी नेताओं के साथ एक साथ मुलाकात की थी। लेकिन अब वसुंधरा की अलग से मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।  

विज्ञापन

पार्टी में बढ़ रही है गुटबाजी

दरअसल, भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए लगातार प्रदेश में अलग-अलग कैंप आयोजित कर कार्यकर्ताओं को मैसेज दे रही है। इसी कड़ी में राजस्थान के माउंट आबू में तीन दिन का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। मंगलवार को खत्म हो रहे इस कैंप में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष ये दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि वे अपने दौरे के दौरान राजस्थान से जुड़ा फीडबैक अपने साथ लेकर जाएंगे। वहीं प्रदेश संगठन को और किस तरह से मजबूत किया जाए। इसके लिए वे प्रदेश नेतृत्व को जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राजस्थान पर ज्यादा फोकस कर रही है। लेकिन सीएम पद के चेहरे को लेकर जारी संघर्ष की वजह से पार्टी में गुटबाजी बढ़ रही है, जिससे पार्टी हाईकमान भी चिंतित है। पार्टी दो धड़ों में बंटी हुई नजर आ रही है। हालांकि इस बीच राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के चेहरे और चुनाव चिन्ह कमल पर ही लड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में जल्द इन मुद्दों पर आंदोलन करेगी पार्टी

अमर उजाला को विश्वस्त सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा हाईकमान ने सभी प्रदेश संगठनों को दो टास्क दिए हैं। इसके तहत राजस्थान में 52 हजार बूथों पर भाजपा व्हाट्सएप ग्रुप बनाने में जुट गई है। हर बूथ पर 200 सक्रिय कार्यकर्ता बनाए जाएंगे, जिनकी प्रदेश स्तर पर निगरानी होगी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 'हर घर तिरंगा' अभियान भी प्रदेश में चलाया जाएगा। अगस्त महीने में भाजपा नेता-कार्यकर्ता मंडल और बूथ स्तर पर यह अभियान चलाएंगे। बूथ मैनेजमेंट और मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री हर सप्ताह रिव्यू बैठक करेंगे। सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों के दौरे होंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश में जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी। सूत्रों के मुताबिक हिंदुओं और हिंदू यात्राओं पर हमले की घटनाओं, बिगड़ी कानून व्यवस्था, किसान कर्जमाफी, पेंडिंग भर्तियां, बेरोजगारी भत्ता, अलग-अलग सरकारी योजनाओं के नाम पर वादाखिलाफी जैसे मुद्दे शामिल होंगे।

राम मंदिर और जम्मू-कश्मीर का मसला जनता तक पहुंचाएं

मंगलवार सुबह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए माउंट आबू पहुंचे। उन्होंने यहां नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कैंप में नेताओं से कहा गया है कि मोदी सरकार की जनकल्याण की योजनाओं, उपलब्धियों, राम मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने की जानकारी 52000 बूथ के लाखों कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed