पीएम मोदी बोले- हम चीन से आंख में आंख डालकर बात कर रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से राजन पर लगाए गए आरोपों के बारे में पीएम मोदी ने कहा, 'राजन किसी से कम राष्ट्रभक्त नहीं हैं।' स्वामी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'कोई भी सिस्टम से ऊपर नहीं है।
पब्लिसिटी के लिए दिए गए बयानों को कभी सही नहीं ठहराया जा सकता है। फिर चाहे मेरी पार्टी की बात हो या नहीं, इस प्रकार की बातों को सही नहीं ठहराया जा सकता है। लोगों को जिम्मेदारी के साथ बर्ताव करना चाहिए। अगर कोई खुद को सिस्टम से ऊपर समझता है तो वह गलत है।'
पीएम मोदी ने इंटरव्यू के दौरान राजन की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'उनके साथ मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। जो कार्य उन्होंने किया है, मैं उसकी सराहना करता हूं। वह किसी से कम राष्ट्रभक्त नहीं हैं। वह देश से प्रेम करते हैं। वह जहां भी कार्य करेंगे, देश के लिए करेंगे।'
इस्लामाबाद के साथ बातचीत के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में पीएम ने कहा- 'पाकिस्तान के साथ लक्ष्मण रेखा का फैसला सरकारों के साथ बदलता रहेगा, इसलिए भारत को हर पल सतर्क रहना होगा।'
उन्होंने कहा, 'मेरे देश के जवानों को पूरी छूट है। वे जिस भाषा में जवाब देना है, देते रहते हैं और देते रहेंगे। आतंकवादियों पर दबाव बढ़ा है, इस निराशा के कारण वे लगातार हमले कर रहे हैं और हमारे जवान उनका कड़ा मुकाबला कर रहे हैं।'
विलफुल डिफॉल्टरर्स के सवाल पर मोदी ने कहा, 'देश की जनता को पूरा भरोसा है कि ये करेगा तो मोदी करेगा। मैं इसको मौका समझता हूं।'
जहां तक सरकार का सवाल है, हर मुद्दे पर हमने लोगों से बात करने की कोशिश की है। सरकार के जो प्रमुख लोग हैं, वो लगे रहते हैं। गति बढ़ी भी है।'