फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raja Raghuvanshi murder case: Court grants bail to property dealer Silome James

राजा रघुवंशी हत्याकांड: प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को मेघालय की कोर्ट से मिली जमानत, घर से मिले थे अहम सबूत

Fri, 18 Jul 2025 04:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 18 Jul 2025 04:47 PM IST
सार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को मेघालय की एक कोर्ट से जमानत मिल गई है। मेघालय पुलिस की एसआईटी को जांच के दौरान उनके घर से अहम सबूत मिले थे। इनमें राजा की सोने की चेन भी शामिल थी। 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi murder case: Court grants bail to property dealer Silome James
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले की एक कोर्ट ने शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को जमानत दी। उन्हें इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनकी जमानत की याचिका पर सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'गंभीर बीमार कैदियों की रिहाई के लिए समान नियम बनाएं सभी राज्य', सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
विज्ञापन


सोहरा अनुमंडल के प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) डीकेके मिशिल ने सिलोम जेम्स को जमानत दी। जेम्स की ओर से पेश वकील देवेश शर्मा ने यह जानकारी दी। सिलोम जेम्स इंदौर के रहने वाले हैं और प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम करते हैं। मेघालय पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में स्थित सिलोम जेम्स के घर पर छापेमारी के दौरान अहम सबूत बरामद किए थे। इनमें राजा रघुवंशी की लापता सोने की चेन भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेंद्र और बलवीर को पहले मिल चुकी जमानत
सिलोम जेम्स के अलावा दो अन्य आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवा को भी मेघालय पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन पर न्याय में बाधा डालने और इंदौर के उस फ्लैट में सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप है, जहां राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाहा रुके थे। लोकेंद्र तोमर और बलबीर अहिरवा को कोर्ट पहले ही 13 जुलाई को जमानत दे चुकी है।

ये भी पढ़ें: 'पति से शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना तलाक का आधार'; हाईकोर्ट ने इसे क्रूरता करार दिया

सोहरा इलाके की गहरी खाई में मिला था राजा का शव
इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी 23 मई को अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय में हनीमून पर गए थे, जहां से वह लापता हो गए। दो जून को उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके की एक गहरी खाई में मिला। राजा रघुवंशी ने सोनम से 11 मई को शादी की थी। सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा पर आरोप है कि उन्होंने राजा की हत्या की साजिश रची और इसके लिए आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी को सुपारी दी। सोनम, राज कुशवाहा और तीनों गिरफ्तार अन्य आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed