फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Thackeray son Amit gets married with Mitali Borude

मिताली बारुदे के साथ शादी के बंधन में बंधे राज ठाकरे के बेटे अमित 

Sun, 27 Jan 2019 03:25 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sun, 27 Jan 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Thackeray son Amit gets married with Mitali Borude
मिताली बारुदे और अमित ठाकरे - फोटो : social media

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे फैशन डिजाइनर मिताली बारुदे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की सगाई 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। शादी बेहद सादगी से परिवार और रिश्तेदारों के बीच संपन्न हुई है।


loader

अमित और मिताली काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अमित और मिताली के रिश्ते के बारे में लोगों को तब पता चला जब उनकी सगाई की घोषणा हुई। ये निजी सगाई समारोह राज ठाकरे के निवास कृष्ण कुंज में हुआ था। सगाई समारोह में भी अमित और मिताली के परिवार, दोस्त और करीबी रिश्तेदारों ने ही शिरकत की।

दोनों ने अपनी लगाई की तारीख 11 दिसंबर इसलिए चुनी क्योंकि उसी दिन राज ठाकरे और शर्मिला ठाकरे की शादी की सालगिराह होती है। 

अमित एक कॉमर्स ग्रेजुएट हैं और मिताली मुंबई बेस्ड फैशन डिजाइनर। मिताली ने अमित की बहन उर्वशी ठाकरे के साथ 'द रैक' नाम का लेबल स्थापित किया है। फैशन डिजाइनर होने के अलावा मिताली मशहूर बाल चिकित्सक डॉक्टर संजय बारुदे की बेटी भी हैं।

बताया जा रहा है कि मिताली और अमित कुछ समय से करीबी दोस्त हैं, अमित की मुलाकात मिताली से अपनी बहन के जरिए हुई थी। अमित एक कार्टूनिस्ट भी हैं। इसके अलावा उन्हें फुटबॉल खेलना भी बहुत पसंद है।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में अमित ने खुद के बारे में बताते हुए लिखा है कि वह इमेजिनेटिव (कल्पनाशील), अनऑर्थोडॉक्स (अपरंपरागत) और क्विक विटिड (तर्कशील) हैं।

अपनी सगाई से एक दिन पहले अमित ठाकरे ने मिताली के साथ अपनी एक कैंडिड तस्वीर भी साझा की थी। जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर चल रहे हैं। 

इसके ठीक अगले दिन अमित ने इंस्टाग्राम पर मिताली के साथ अपनी  सगाई की घोषणा की। इसके बाद जब राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की शादी की तारीख की घोषणा हुई तो सोशल मीडिया पर लोग काफी उत्साहित हो गए। लोग राज ठाकरे की बहु के बारे में सबकुछ जानना चाहते थे।

राज ठाकरे 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के समय अपने बेटे अमित को राजनीति में लाए थे। इन्होंने कई रोड शो भी किए। साल 2017 में निकाय चुनाव के दौरान अमित ने फेसबुक पर एक पेज की भी शुरुआत की। ताकि वह युवाओं से मुखातिब हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed