फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Thackeray Ayodhya Visit, Maharashtra Navnirman Sena puts up Chalo Ayodhya poster in the city appealing to people to join

'जय श्री राम, चलो अयोध्या': राज ठाकरे के स्वागत में मुंबई की सड़कों पर लगे कई पोस्टर, लोगों से समर्थन की अपील

Mon, 02 May 2022 10:43 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 02 May 2022 10:43 AM IST
सार

आगामी चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां हिंदुत्व के मुद्दे पर जोर देने लगी है। इन सबके बीच राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना एक कदम और आगे बढ़ाते हुए मुंबई की सड़कों पर 'चलो अयोध्या' का पोस्टर लगा दिया है।

विज्ञापन
Raj Thackeray Ayodhya Visit, Maharashtra Navnirman Sena puts up Chalo Ayodhya poster in the city appealing to people to join
राज ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद के बीच अयोध्या जाने की राजनीति तेज हो गई है। आगामी चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां हिंदुत्व के मुद्दे पर जोर देने लगी है। इन सबके बीच राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना एक कदम और आगे बढ़ाते हुए मुंबई की सड़कों पर 'चलो अयोध्या' का पोस्टर लगा दिया है। हालांकि पोस्टर वार कल से ही शुरू हो गया था जहां शिवसेना ने औरंगाबाद में हर जगह बाला साहेब के पोस्टर लगाए थे। जिसमें लिखा था कि बाला साहेब जैसा कोई नहीं होगा। वहीं MNS ने भगवा कपड़ो में राज ठाकरे के पोस्टर लगाए थे।  

विज्ञापन


मनसे ने लगाए 'चलो अयोध्या, जय श्री राम' वाले पोस्टर
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने शहर में 'चलो अयोध्या' का पोस्टर लगाया, जिसमें लोगों से जून के महीने में राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा में शामिल होने की अपील की गई। इस पोस्टर में सबसे ऊपर जय श्री राम लिखा गया है। उसके ठीक नीचे धर्मांध नाही, मी धर्माभिमानी लिखा है। उसके बाद फिर चलो अयोध्या लिखा है। ये पोस्टर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पांच जून को अयोध्या चलने की अपील
इस पोस्टर में लोगों से पांच जून को अयोध्या चलने की अपील की गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे द्वारा अयोध्या जाने की घोषणा करने के बाद राज ठाकरे  ने भी पांच जून को अयोध्या जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में राज ठाकरे ने 3 मई तक लाउडस्पीकर हटाने की दी चेतावनी
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को हुई अपनी औरंगाबाद रैली के दौरान कहा कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए दी गई तीन मई की समय सीमा के बाद जो कुछ भी होगा, उसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं रहूंगा।  मनसे प्रमुख ने कहा कि चार मई से सभी हिंदू मस्जिदों के ऊपर के लाउडस्पीकर से दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा बजाएं। उन्होंने कहा कि अगर वे (मुसलमान) अच्छे से नहीं समझते हैं, तो हम उन्हें महाराष्ट्र की ताकत दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर का शोर धार्मिक, नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed