{"_id":"6256bbe93c8dd26b4b665c4e","slug":"raj-thackeray-and-two-mns-leaders-case-registered-for-wielding-sword-during-rally-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में सियासत गर्म: राज ठाकरे पर दर्ज हुआ मुकदमा, राउत बोले- वे भाजपा के 'लाउडस्पीकर'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में सियासत गर्म: राज ठाकरे पर दर्ज हुआ मुकदमा, राउत बोले- वे भाजपा के 'लाउडस्पीकर'
Wed, 13 Apr 2022 05:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 13 Apr 2022 05:33 PM IST
सार
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को ठाणे में विराट रैली का आयोजन किया था। इसी रैली में शाम को गडकरी चौक पर जनसभा के दौरान ठाकरे ने स्थानीय पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें दी गई तलवार को कथित तौर पर हाथ में लिया था। इसी आरोप में उनपर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
राज ठाकरे और संजय राउत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा ठाणे में की गई विराट रैली के दूसरे दिन ही कार्रवाई की गई है। ठाणे पुलिस ने राज ठाकरे पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने मनसे के ठाणे और पालघर जिला प्रमुख अविनाश जाधव और ठाणे शहर के प्रमुख रवींद्र मोरे के खिलाफ भी इन्हीं धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक जनसभा के दौरान कथित तौर पर तलवार चलाने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे के साथ ही मनसे के ठाणे और पालघर जिला प्रमुख अविनाश जाधव और ठाणे शहर के प्रमुख रवींद्र मोरे के खिलाफ भी शस्त्र अधिनियम की धारा 4 और 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को ठाणे में विराट रैली का आयोजन किया था। इसी रैली में शाम को गडकरी चौक पर जनसभा के दौरान ठाकरे ने स्थानीय पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें दी गई तलवार को कथित तौर पर हाथ में लेकर म्यान से निकाल कर हवा में लहराया था। इसी आरोप में उनपर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
संजय राउत का बड़ा बयान
शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि राज ठाकरे केंद्रीय जांच एजेंसियों से माफी मांगने के बाद से भाजपा के ‘लाउडस्पीकर’ बन गए हैं। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे को केंद्रीय जांच एजेंसियों से माफी मिल गई है और वह भाजपा के लाउडस्पीकर बन गए हैं। यह लाउडस्पीकर हताशा में बह रहा है लेकिन लोग इसे बंद कर देंगे।
राउत ने आगे कहा कि हिंदुत्व शिवसेना की रगों में बहता है। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी से सीधे लड़ने की हिम्मत नहीं है।
तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए महाराष्ट्र सरकार को मनसे प्रमुख के अल्टीमेटम को लेकर संजय राउत ने कहा कि केवल शिवसेना सुप्रीमो दिवंगत बाल ठाकरे के पास ही सरकारों को अल्टीमेटम देने की क्षमता और शक्ति थी।
राज ठाकरे ने बुलंद की आवाज
गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को समान नागरिक संहिता की वकालत की थी। उन्होंने जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया था। उन्होंने वहां कि एक सार्वजनिक रैली में बोलते हुए उन्होंने अपनी मांग भी दोहराई थीं। उन्होंने कहा था कि मस्जिदों पर लाउडस्पीकर हटाए जाएं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को 3 मई से पहले कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया था।
ठाकरे ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस देश में समान नागरिक संहिता लागू करनी चाहिए। साथ ही जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए एक कानून लाया जाना चाहिए। ठाकरे ने धमकी दी थी कि अगर शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 3 मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए, तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे।