फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Niwas in Delhi will be called Lok Niwas names more than 12 states change Raj Bhavans

Lok Bhavan: अब तक 14 राज्यों के राजभवन हुए लोकभवन, आज से दिल्ली का राज निवास कहलाएगा लोक निवास

Wed, 03 Dec 2025 10:35 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 03 Dec 2025 10:35 PM IST
सार

गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने राज्यपाल और उपराज्यपालों के आधिकारिक निवास के नामों में बदलाव कर दिया है। कई प्रदेश जल्द एलान करने वाले हैं। देखें सूची...

विज्ञापन
Raj Niwas in Delhi will be called Lok Niwas names more than 12 states change Raj Bhavans
लोकभवन, lok bhavan - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देशभर के राज भवनों का नाम लोक भवन करने के केंद्र सरकार के निर्देश के बाद बुधवार को भी कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज भवनों के नाम बदले गए हैं। दिल्ली में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आधिकारिक आवास और कार्यालय राज निवास का नाम अब लोक निवास हो गया है। एलजी सचिवालय के नोटिफिकेशन में कहा गया कि अब इसे लोक निवास, दिल्ली कहा जाएगा। एलजी सचिवालय के आधिकारिक एक्स हैंडल का नाम भी बदल दिया गया।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त कर्नाटक के राज भवन का नाम लोक भवन, कर्नाटक कर दिया गया। राज्यपाल सचिवालय ने कहा कि यह नाम तत्काल प्रभाव से लागू है और सभी विभागों को भविष्य के पत्राचार में नया नाम उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, झारखंड में रांची और दुमका के राज भवनों को भी लोक भवन नाम दिया गया। यह परिवर्तन गृह मंत्रालय के निर्देश और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की मंजूरी के बाद किया गया। रांची राज भवन परिसर 62 एकड़ में फैला है और 1930-31 में बना था। उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने राज भवन का नाम लोक भवन कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे संस्थान जनता के लिए अधिक सुलभ और सहभागितापूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Flight Disruptions: इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्द होने की घटनाओं पर DGCA सख्त; एयरलाइन से मांगा जवाब

इन राज्यों ने अबतक बदले नाम:

  • पश्चिम बंगाल
  • तमिलनाडु
  • केरल
  • असम
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा 
  • गुजरात
  • त्रिपुरा
  • कर्नाटक
  • झारखंड 
  • सिक्किम
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • छत्तीसगढ़

केंद्र शासित प्रदेश

  • नई दिल्ली
  • लद्दाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed