फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Kundra anticipatory bail hearing adjourned for November 22 in connection with a pornography case

पोर्नोग्राफी मामला: राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत पर 22 नवंबर को होने वाली सुनवाई स्थगित 

Wed, 17 Nov 2021 01:03 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 17 Nov 2021 01:03 PM IST
सार

Raj Kundra pornography case: राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत पर 22 नवंबर को होने वाली सुनवाई स्थगित कर दी गई है। 

विज्ञापन
Raj Kundra anticipatory bail hearing adjourned for November 22 in connection with a pornography case
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत पर 22 नवंबर को होने वाली सुनवाई स्थगित कर दी गई है। राज कुंद्रा को जुलाई के महीने में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। करीब दो महीने तक वह जेल में बंद रहे थे। इसके बाद उन्हें रिहा किया गया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मुंबई कोर्ट ने राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। पोर्न केस में फंसने बाद राज कुंद्रा अब एक धोखाधड़ी के मामले में फंस गए हैं। राज की पत्नी शिल्पा भी इस मामले में आरोपों के घेरे में हैं। हाल ही में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


राज और शिल्पा के खिलाफ नितिन बरई नाम के एक शख्स ने 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शख्स का कहना है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने एक फिटनेस कंपनी के माध्यम से 2014-2015 में उनके साथ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्नोग्राफी केस के बाद राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिए थे। जेल से छूटने के बाद वह लोगों के बीच नजर नहीं आए। उनकी गिरफ्तारी के बाद कुछ वक्त के लिए शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। मगर बाद में वह फिर से पहले की तरह सक्रिय हो गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed