फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Bhavan in Kolkata became 'Lok Bhavan', Governor Bose changed the name on the instructions of the Centre

बंगालः कोलकाता में ‘राजभवन’ बना ‘लोकभवन’, केंद्र के निर्देश पर राज्यपाल बोस ने बदला नाम

Sat, 29 Nov 2025 05:59 PM IST
रिया दुबे एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: रिया दुबे Updated Sat, 29 Nov 2025 05:59 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में अब राजभवन का नया नाम 'लोकभवन' कर दिया गया है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को बोर्ड से 'राज' शब्द हटाकर 'लोक' लगाते हुए इस बदलाव को औपचारिक रूप से लागू किया। यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय के उस आदेश के बाद लागू किया गया, जिसमें देशभर के राजभवनों का नाम 'लोकभवन' करने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
Raj Bhavan in Kolkata became 'Lok Bhavan', Governor Bose changed the name on the instructions of the Centre
पश्चिम बंगाल में अब ‘राजभवन’ को नया नाम ‘लोकभवन’ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में अब ‘राजभवन’ को नए नाम ‘लोकभवन’ के तौर पर जाना जाएगा। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को औपचारिक रूप से इस ऐतिहासिक नाम परिवर्तन की घोषणा की और स्वयं बोर्ड पर लिखे ‘राज’ शब्द को हटाकर उसकी जगह ‘लोक’ अक्षर लगाए। इसका वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें राज्यपाल को ‘राज’ (आर,ए,जे) हटाते और ‘लोक’ (एल, ओ, के) स्थापित करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

केंद्र के आदेश को सबसे पहले पश्चिम बंगाल में किया गया लागू

राज्यपाल कार्यालय ने बताया कि यह नया नाम कोलकाता और दार्जिलिंग दोनों राजभवनों पर लागू होगा। यह परिवर्तन पश्चिम बंगाल से शुरू होकर धीरे-धीरे पूरे देश में लागू किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 25 नवंबर को देशभर के राजभवनों के नाम बदलकर ‘लोकभवन’ करने का निर्देश जारी किया था, जिसके बाद सबसे पहले इसे बंगाल में लागू किया गया।

विज्ञापन

राज्यपाल का सोशल मीडिया संदेश

राज्यपाल बोस ने कहा कि यह बदलाव सिर्फ नाम का नहीं, बल्कि कार्य संस्कृति और दृष्टिकोण में भी है। उन्होंने याद दिलाया कि 27 मार्च 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन की प्रतीकात्मक चाबी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंपी थी, जो ‘जन राजभवन’ के नए दौर की शुरुआत थी। उन्होंने लिखा कि जनराजभवन पहल का उद्देश्य था जनता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाना और राजभवन को सभी वर्गों के लिए अधिक खुला बनाना। पिछले तीन वर्षों में कई जनकल्याणकारी कार्य यहां से हुए हैं। राज्य में जब भी कोई हिंसा या प्राकृतिक आपदा आई, जनराजभवन तुरंत लोगों की सहायता के लिए आगे आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दिए भावुक क्षण

जारी वीडियो की शुरुआत में राज्यपाल बोस नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर और रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा को श्रद्धांजलि देते नजर आते हैं। इसके बाद वे उस लकड़ी की दीवार के पास पहुंचते हैं, जहां अशोक स्तंभ के नीचे सुनहरे अक्षरों में ‘राजभवन कोलकाता’ लिखा था। यहीं पर उन्होंने ‘राज’ हटाकर ‘लोक’ लगाया। इस दौरान कई अधिकारी और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे। राज्यपाल कार्यालय ने बताया कि नाम परिवर्तन के बाद सभी सरकारी दस्तावेजों और अभिलेखों में भी संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पश्चिम बंगाल पहला राज्य बन गया है जहां राजभवन का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ किया गया है। आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों में भी यही नाम लागू किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया पर सख्त रुख

विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर बोलते हुए राज्यपाल बोस ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह बेहद आवश्यक कदम है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी एसआईआर प्रक्रिया को जारी रखने पर जोर दिया है। बोस ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में बाधा डालना लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह बूथ लेवल अफसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

बाबरी मस्जिद पर टीएमसी विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया

इस बीच मुर्शिदाबाद में कथित बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखने की घोषणा पर टीएमसी विधायक हमायूं कबीर को निशाना बनाते हुए राज्यपाल बोस ने शेक्सपियर का उद्धरण देते हुए कहा कि नरक खाली है और सारे शैतान यहां हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी हवा में महल बना सकता है, लेकिन कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाली किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।राज्यपाल ने दोहराया कि राज्य में किसी भी तरह की उकसाने वाली या माहौल खराब करने वाली गतिविधि को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वे संविधान के दायरे में रहकर शांति और स्थिरता बनाए रखें।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed