{"_id":"5f14ca4157e2da7b3724a0cd","slug":"rainfall-in-the-country-is-6-percent-more-than-normal-but-there-is-less-rainfall-in-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: देश में सामान्य से 6 फीसदी अधिक बरसे मेघ मगर उत्तर भारत में कम हुई बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Today: देश में सामान्य से 6 फीसदी अधिक बरसे मेघ मगर उत्तर भारत में कम हुई बारिश
Mon, 20 Jul 2020 04:03 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Mon, 20 Jul 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि इस साल अब तक देश में सामान्य से 6 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। हालांकि उत्तरी भारत में कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी पठार, मध्य भारत और पर्वी व पूर्वोत्तर भारत में जमकर बारिश हुई। लेकिन उत्तर पश्चिमी भारत में 19 फीसदी कम बारिश हुई। इस हिस्से में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान आते हैं।
हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि अभी दो महीने हैं और इन इलाकों में भी अच्छी बारिश होनी है। 18 से 20 जुलाई के बीच यहां अच्छी बारिश हो सकती है। मानसून ने इस साल 1 जून को केरल में दस्तक दे दी थी। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार भारत में सामान्य मानसून रहेगा। जून में मौसम विभाग ने 107 फीसदी बारिश का पूर्वानुमान लगाया था।