फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain, thunderstorm to bring relief from heat wave conditions for a week: IMD

Weather: बारिश व आंधी के कारण कंट्रोल में रहेगा पारा, लू की आशंका नहीं; जानें कहां बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

Mon, 24 Apr 2023 05:39 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 24 Apr 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Rain, thunderstorm to bring relief from heat wave conditions for a week: IMD
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि महीने के अंत तक भारत के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति लौटने के आसार नहीं है और शुक्रवार से उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में फिर से बारिश का दौर शुर हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में रविवार को अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में यह 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

विज्ञापन

तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान देश में लू चलने की आशंका नहीं है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 26 अप्रैल से और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में 28 अप्रैल से बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिलों में गरज या ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की है। तमिलनाडु और केरल में अगले 3-4 दिनों तक आंधी या बारिश जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हो सकती है ओलावृष्टि

विभाग ने कहा कि तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 24 अप्रैल को, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 28 अप्रैल को, केरल में 24 से 27 अप्रैल तक और तेलंगाना में 27 अप्रैल को भारी बारिश होने का अनुमान है। तेलंगाना में 24-26 अप्रैल, मध्य महाराष्ट्र में 25-27 अप्रैल, दक्षिण छत्तीसगढ़ में 25-26 अप्रैल और पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed