फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain, snowfall and northwest wind will bring down mercury

Weather Update: बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवा से लुढ़केगा पारा, भारी बारिश से इन राज्यों के स्कूलों में छुट्टी

Fri, 11 Nov 2022 11:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 11 Nov 2022 11:16 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार एंटी साइक्लोन यानी प्रति चक्रवात के कारण हवाओं का रुख बदल गया है और उत्तर-पश्चिमी बयार बहने लगी है। इससे देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी। कुछ उत्तर पश्चिमी राज्यों में बादल छाए रहने व हल्की वर्षा का भी अनुमान है।

विज्ञापन
Rain, snowfall and northwest wind will bring down mercury
पुडुचेरी के कई इलाकों में भारी वर्षा के बाद जलजमाव - फोटो : ANI

विस्तार

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं कई हिस्सों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की भी खबर है। हवा का रुख बदलने से उत्तर भारत में पारा लुढ़कने लगा है। राजस्थान में वर्षा व ओलावृष्टि से पारा गिरा है। उधर, तमिलनाडु व पुडुचेरी में भारी वर्षा से शिक्षा संस्थानों में छुट्टी का एलान किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार एंटी साइक्लोन यानी प्रति चक्रवात के कारण हवाओं का रुख बदल गया है और उत्तर-पश्चिमी बयार बहने लगी है। इससे देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी। कुछ उत्तर पश्चिमी राज्यों में बादल छाए रहने व हल्की वर्षा का भी अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से हवा की दिशा बदली है। अब तक पूर्वी हवाएं चलने से गर्मी का अहसास हो रहा था। 
विज्ञापन


हिमाचल में बर्फबारी से चमकी ठंड
हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र लाहौल के रिहायशी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। राज्य का अधिकांश हिस्सा ठंड की चपेट में है। गुरुवार को रोहतांग दर्रा में 60 और कोकसर में 30 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। केलांग, पांगी, भरमौर, किलाड़, कल्पा, कोकसर, सिस्सू में भी बर्फबारी हुई है। 14 नवंबर को फिर मौसम खराब होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल घाटी और अटल टनल के आसपास गुरुवार सुबह 9:00 बजे तक बर्फबारी हुई। दिन में मौसम खुलने के बाद सीमा सड़क संगठन ने अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर से मशीनरी से बर्फ हटाकर मनाली-केलांग मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। अभी सैलानियों को टनल तक आने की अनुमति नहीं दी है। बारालाचा दर्रा, कुंजुम दर्रा, शिंकुला दर्रा, घेपन पीक, मुंकिला पीक, बड़ा और छोटा शिगरी ग्लेशियर, चंद्रभागा की पहाड़ियों में भी बर्फबारी हुई है।

तमिलनाडु के स्कूलों में आज छुट्टी
श्रीलंका तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश की चेतावनी के चलते तमिलनाडु के कई शहरों में आज स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार केरल में भी कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

डिंडीगुल में भारी वर्षा, स्कूलों में छुट्टी
श्रीलंका के समीप बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी वर्षा हो रही है। इसे देखते हुए डिंडीगुल के जिला कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।


पुडुचेरी के स्कूलों में भी छुट्टी
पुडुचेरी के सीएम एन. रंगासामी ने भारी वर्षा के कारण राज्य के सभी स्कूलों व कॉलेजों में आज छुट्टी का एलान कर दिया। पुडुचेरी में भारी वर्षा के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed