{"_id":"5f872d6a8ebc3e75024934cb","slug":"rain-in-maharashtra-six-killed-as-wall-collapses-due-to-torrential-rainfall-in-pandharpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः पंढरपुर में बारिश के कारण दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से छह की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः पंढरपुर में बारिश के कारण दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से छह की मौत
Wed, 14 Oct 2020 10:25 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में भारी बारिश के कारण चंद्रभागा नदी के तट पर बुधवार को एक दीवार गिर गई जिससे छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि घटना शहर के कुम्भरघाट के पास दोपहर ढाई बजे हुई।
विज्ञापन
सोलापुर के पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते ने कहा कि मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं जिनका निवास दीवार के पास था। इसके अलावा मृतकों में दो अन्य लोग भी हैं जिन्होंने बारिश से बचने के लिए आश्रय लिया था। एसपी ने कहा कि सोलापुर (ग्रामीण) पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन