फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain in India: Flooding in Northeast, Intense rainfall to continue over sub-Himalayan West bengal, Bihar and UP

पूर्वोत्तर में बाढ़, मुंबई में जलमग्न हुईं सड़कें, यूपी-बिहार समेत आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 24 Sep 2020 10:02 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 24 Sep 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Rain in India: Flooding in Northeast, Intense rainfall to continue over sub-Himalayan West bengal, Bihar and UP
Rain in India - फोटो : PTI

मानसून का मौसम जल्द ही देश से विदा लेने वाला है। इस सीजन बंगाल की खाड़ी से लेकर अरब सागर तक में मानसून के लिए जो सिस्टम तैयार हुआ, उसके कारण 20 राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की स्थिति यह रही है कि असम और सिक्किम बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। 


loader

भारी बारिश के चलते इन राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। बंगाल-असम राष्ट्रीय राजमार्ग 10 भूस्खलन के चलते कई जगह से टूट गया है। इस कारण यहां कई वाहन फंस गए हैं। राजमार्ग के क्षतिग्रस्त होने के चलते सिक्किम की राजधानी गंगटोक का सड़क संपर्क कालिंपोंग और सिलिगुड़ी के कट गया। 


इस मानसून महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 24 घंटे में 280 मिली बारिश दर्ज की गई, जो इस मानसून में एक दिन में सबसे अधिक है। 

मुंबई में बारिश का सितम इस कदर है, कि बीएमसी को दफ्तरों की छुट्टी का एलान करना पड़ा। वहीं, लंबी दूरी की ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया या फिर उनके रूट में बदलाव किया गया। बारिश के चलते सड़कें, रेलवे ट्रैक और निचले इलाके डूब गए हैं। बारिश के कारण हाईकोर्ट और सत्र अदालतों में काम-काज ठप रहा है।  

यह भी पढ़ें: आर्कटिक सागर में ग्लोबल वॉर्मिंग का असर, ग्लेशियर्स के पिघलने का टूटा रिकॉर्ड

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गोवा, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत आठ राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने और बादल फटने की भी चेतावनी दी गई है। 

विभाग के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र अब पूर्वी मध्यप्रदेश तक पहुंच चुका है। धीरे-धीरे चक्रवाती हवाएं भी आगे बढ़ रही है। महाराष्ट्र के तटीय भागों से ट्रफ रेखा मध्यप्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक बनी है।  

उत्तर-पूर्व और इससे सटे पूर्वी बंगाल में बंगाल की खाड़ी से तेज, नम और दक्षिण-पश्चिम की हवाओं का रूपांतरण शनिवार (26 सितंबर) तक होने की संभावना है। उत्तर-पूर्व यूपी और उत्तरी महाराष्ट्र के ऊपर एक ट्रफ बना है। विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहेगी। 

मौसम विभाग ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि आईएमडी मानसून के सितंबर 28 तक खत्म होने का कोई आसार नहीं देख रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मानसून 30 सितंबर को खत्म हो जाएगा। 

मानसून के समाप्त होने की आधिकारिक घोषणा होने से पहले एक एंटीसाइक्लोनिक विंड पैटर्न तैयार होना चाहिए। इस दौरान बारिश पूरी तरह से रूक जाएगी। जगह-जगह बूंदा-बांदी में कमी देखी जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed