फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain and snowfall on mountains decreased temperature, Kashmir disconnected from country

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड, देश से फिर कटा कश्मीर का संपर्क

Fri, 01 Feb 2019 06:09 AM IST
Gaurav Pandey अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू/शिमला/देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू/शिमला/देहरादून Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 01 Feb 2019 06:09 AM IST
सार

  • श्रीनगर एयरपोर्ट से नौ उड़ानें रद्द, हजारों वाहन फंसे
  • हिमाचल प्रदेश में दो एनएच समेत 300 सड़कें बंद
  • उत्तराखंड के केदारनाथ में साढ़े नौ फुट तक नई बर्फ जमी

विज्ञापन
Rain and snowfall on mountains decreased temperature, Kashmir disconnected from country
बर्फबारी के बाद जम्मू के हालात

विस्तार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को मौसम ने करवट बदली। पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानों में भी ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। श्रीनगर एयरपोर्ट से नौ उड़ानें रद्द की गई हैं। भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है और दोनों ओर हजारों वाहन फंसे हैं। हिमाचल प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 300 सड़कें बंद हैं। वहीं, उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में साढ़े नौ फुट तक नई बर्फ जम चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

 
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की मार फिर हाईवे पर पड़ी है। जवाहर टनल पर हुई बर्फबारी और रामबन के अनोखी फाल क्षेत्र में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। इससे दोनों ओर हजारों वाहन फंस गए हैं। वैष्णो देवी के भवन के अलावा सांझीछत और भैरोघाटी में सफेद चादर बिछी। कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा सुबह सिर्फ एक घंटे ही चल पाई। 
विज्ञापन


श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 6.1 डिग्री गिरकर 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम, गुलमर्ग, जोजिला, राजदान समेत घाटी के अधिकांश पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। लेह में तापमान माइनस 9.1, गुलमर्ग में माइनस 6.0, कोकरनाग में माइनस 2.8, पहलगाम में माइनस 2.7 और श्रीनगर में माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच लाहौल-स्पीति, कुफरी और मनाली में ताजा हिमपात हुआ। इससे दो नेशनल हाईवे शिमला-रामपुर-किन्नौर और आनी-जलोड़ी-कुल्लू समेत 300 सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला का संपर्क रोहड़ू, रामपुर और चौपाल से कट गया है। किन्नौर, लाहौल और चंबा का पांगी-भरमौर देश-दुनिया से कट गए हैं। रोहतांग में 60, मढ़ी में 40, सोलंगनाला में 15, कुफरी में 5 और मनाली में 3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। केलांग में माइनस 15, कल्पा में माइनस 6.8, कुफरी में माइनस 1.0, डलहौजी में माइनस 0.2, मनाली में शून्य और शिमला में 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

उत्तरकाशी में बर्फ से ढके 124 स्कूल

उत्तरकाशी जिले में शीतकालीन अवकाश वाले 124 विद्यालयों में छुट्टियां खत्म होने के बाद भी स्कूल नहीं खुलेंगे। भीषण बर्फबारी से उपजे हालात को देखते हुए डीएम ने शासन से शीतकालीन अवकाश की अवधि सात दिन बढ़ाने की अनुमति मांगी है। चमोली जिले में दो दिनों तक धूप खिलने के बाद बृहस्पतिवार को ताजा हिमपात हुआ। 

जिले में लगभग डेढ़ सौ गांव बर्फ से ढक गए हैं। जेसीबी से सड़कों से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा था। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ में करीब साढ़े नौ फीट नई बर्फ जम चुकी है। द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित चोपता, दुगलबिट्टा, गौंडार, रांसी, त्रियुगीनारायण, चौमासी, चिलौंड, हरियाली डांडा में बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed