फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Rain Alert In UP Odisha Gujarat Know Monsoon Update News In Hindi

Weather Updates Today: आज यहां है भारी वर्षा का अलर्ट, जानें ओडिशा, गुजरात समेत कहां-कहां होगी बारिश

Thu, 18 Aug 2022 07:41 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Aug 2022 07:41 AM IST
सार

मौसम विभाग (IMD) ने 21 अगस्त तक देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्यप्रदेश, गंगा किनारे के पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ हिस्से शामिल हैं। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Rain Alert In UP Odisha Gujarat Know Monsoon Update News In Hindi
rain - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, झारखंड में कुछेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कुछ हिस्सों में वर्षा के आसार हैं। 

विज्ञापन

मानसून के दूसरे चरण में देश के कई शहरों में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। इस साल अनेक राज्यों में अनुमान से ज्यादा वर्षा हुई है, हालांकि पूर्वी राज्यों में  कम वर्षा से वहां खेती पर असर पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 21 अगस्त तक देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्यप्रदेश, गंगा किनारे के पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ हिस्से शामिल हैं।  बीते 24 घंटों में हुई भारी वर्षा के कारण ओडिशा, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों की नदियां अपने उफान पर हैं। 
विज्ञापन

ओडिशा के 20 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है। यहां शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी रह सकता है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार राजस्थान के मध्य भाग में बना कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। वहीं, मानसून की ट्रफ मध्य समुद्र तल से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, जयपुर, ग्वालियर, वाराणसी, गया, मालदा तक निम्न दबाव क्षेत्र से गुजर रही है। इनके असर से संबंधित व आसपास के राज्यों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का यह है अनुमान

  • आज गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ, 20 और 21 अगस्त को कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना है। 
  • शुक्रवार को बंगाल की उत्तरी खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके असर से आसपास के राज्यों में बारिश की संभावना है। 
  • 21 अगस्त तक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के साथ गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भी बारिश हो सकती है।
  • छत्तीसगढ़ में 21 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है। 
  • 21 अगस्त को बिहार, पूर्वी मध्यप्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। 
  • पश्चिमी यूपी व दिल्ली में शनिवार रविवार को हल्की बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed